Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Tata Group Tejas Networks share dropped over 61 Percent hits 52 week new low
टाटा के इस शेयर के बुरे हाल, साल भर में 61% से ज्यादा टूटा, 421 रुपये पर आया भाव

टाटा के इस शेयर के बुरे हाल, साल भर में 61% से ज्यादा टूटा, 421 रुपये पर आया भाव

संक्षेप:

टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स के शेयर शुक्रवार को 4% से अधिक की गिरावट के साथ 421 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयर 52 हफ्ते के नए निचले स्तर पर जा पहुंचे हैं। एक साल में तेजस नेटवर्क्स के शेयर 61% से अधिक टूट गए हैं।

Jan 09, 2026 01:35 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स के शेयरों के बुरे हाल हैं। तेजस नेटवर्क्स के शेयर शुक्रवार को BSE में 4 पर्सेंट से अधिक की गिरावट के साथ 421 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयर 52 हफ्ते के नए निचले स्तर पर जा पहुंचे हैं। पिछले एक साल में तेजस नेटवर्क्स के शेयर 61 पर्सेंट से अधिक टूट गए हैं। वहीं, पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 10 पर्सेंट से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। तेजस नेटवर्क्स के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 1150 रुपये है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

61% से ज्यादा टूट गए हैं तेजस नेटवर्क्स के शेयर
टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स के शेयर पिछले एक साल में 61 पर्सेंट से अधिक लुढ़क गए हैं। तेजस नेटवर्क्स के शेयर 9 जनवरी 2025 को 1103.90 रुपये पर थे। तेजस नेटवर्क्स के शेयर 9 जनवरी 2026 को BSE में 421 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले छह महीने में कंपनी के शेयरों में 39 पर्सेंट से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। कंपनी के शेयर इस अवधि में 695.90 रुपये से टूटकर 421 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले 3 महीने में तेजस नेटवर्क्स के शेयरों में 28 पर्सेंट की गिरावट आई है।

ये भी पढ़ें:10 दिन से अपर सर्किट मार रहा शेयर, विजय केडिया ने लगाया था दांव, अब बेच दिए शेयर

5 साल में 200% से ज्यादा चढ़े हैं कंपनी के शेयर
टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स (Tejas Networks) के शेयर पिछले पांच साल में 200 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। तेजस नेटवर्क्स के शेयर 8 जनवरी 2021 को 136.25 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 9 जनवरी 2026 को BSE में 421 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं। तेजस नेटवर्क्स के शेयर अपने ऑल टाइम हाई लेवल से 70 पर्सेंट से अधिक लुढ़क गए हैं। कंपनी के शेयरों का ऑल टाइम हाई 1495.10 रुपये है। कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 53.66 पर्सेंट है, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 45.96 पर्सेंट है। तेजस नेटवर्क्स का मार्केट कैप शुक्रवार को घटकर 7500 करोड़ रुपये से नीचे आ गया है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह स्टॉक मार्केट, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,