400 रुपये से भी नीचे आ गया टाटा का यह शेयर, 73% से ज्यादा गिर गए शेयर के दाम

Vishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share

तेजस नेटवर्क्स के शेयर लुढ़कते हुए 400 रुपये से भी नीचे जा पहुंचे हैं। कंपनी के शेयर सोमवार को BSE में 4% से अधिक की गिरावट के साथ 393.60 रुपये पर जा पहुंचे हैं। कंपनी के शेयर अपने ऑल टाइम हाई से 73% से अधिक लुढ़क गए हैं।

400 रुपये से भी नीचे आ गया टाटा का यह शेयर, 73% से ज्यादा गिर गए शेयर के दाम

टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स के शेयर बुरे हाल में हैं। तेजस नेटवर्क्स के शेयर लुढ़कते हुए 400 रुपये से भी नीचे जा पहुंचे हैं। कंपनी के शेयर सोमवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 4 पर्सेंट से अधिक की गिरावट के साथ 393.60 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले एक महीने में तेजस नेटवर्क्स के शेयरों में 19 पर्सेंट से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, टाटा ग्रुप की इस कंपनी के शेयर अपने ऑल टाइम हाई लेवल से 73 पर्सेंट से अधिक लुढ़क गए हैं। तेजस नेटवर्क्स को पिछले दिनों ही जापान की दिग्गज कंपनी NEC कॉरपोरेशन से एक बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला है।

ऑल टाइम हाई से 73% से ज्यादा टूट गए शेयर
टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स के शेयर अपने अब तक के उच्चतम स्तर (ऑल टाइम हाई लेवल) से 73 पर्सेंट से अधिक लुढ़क गए हैं। तेजस नेटवर्क्स के शेयर 26 जून 2024 को 1495 रुपये के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर 30 मार्च 2026 को 393.60 रुपये पर जा पहुंचे हैं। तेजस नेटवर्क्स (Tejas Networks) ने सोमवार को घोषणा की है कि उसने एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। कंपनी ने बताया है कि उसने भारतनेट फेज-III के लिए 17000 से ज्यादा IP/MPLS राउटर्स की शिपिंग पूरी कर ली है। तेजस नेटवर्क्स को पिछले दिनों 5G मैसिव MIMO रेडियोज की मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई के लिए जापान की कंपनी एनईसी कॉरपोरेशन से एक कॉन्ट्रैक्ट मिला है। तेजस नेटवर्क्स ने इस एग्रीमेंट की वित्तीय शर्तों का खुलासा नहीं किया है।

52 हफ्ते के हाई लेवल से 55% से ज्यादा टूट गए हैं शेयर
टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स के शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई लेवल से 55 पर्सेंट से अधिक लुढ़क गए हैं। तेजस नेटवर्क्स के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 914.50 रुपये है। कंपनी के शेयर 30 मार्च 2026 को 393.60 रुपये पर जा पहुंचे हैं। तेजस नेटवर्क्स के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 294.10 रुपये है। पिछले 6 महीने में तेजस नेटवर्क्स के शेयरों में 33 पर्सेंट की गिरावट देखने को मिली है। इस साल अब तक तेजस नेटवर्क्स के शेयरों में 13 पर्सेंट की गिरावट आई है।

5 साल में 136% उछले हैं तेजस नेटवर्क्स के शेयर
टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स के शेयर पिछले 5 साल में 136 पर्सेंट चढ़ गए हैं। तेजस नेटवर्क्स के शेयर 1 अप्रैल 2021 को 167.20 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 30 मार्च 2026 को 393.60 रुपये पर पहुंच गए हैं। तेजस नेटवर्क्स का मार्केट कैप सोमवार 30 मार्च को 7000 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।

पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,