
टाटा का यह शेयर हुआ धड़ाम, 65% से ज्यादा टूटा शेयर, लगातार 4 तिमाही से घाटे में कंपनी
टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स के शेयर सोमवार को 12% से ज्यादा टूटकर 364.50 रुपये पर पहुंच गए हैं। लगातार चौथी तिमाही में तेजस नेटवर्क्स को घाटा हुआ है। कंपनी के शेयर 52 हफ्ते के हाई से 65% से अधिक लुढ़क गए हैं।
टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स के शेयर सोमवार को बाजार खुलते ही धड़ाम हो गए हैं। तेजस नेटवर्क्स के शेयर सोमवार को 12 पर्सेंट से ज्यादा टूटकर 364.50 रुपये पर जा पहुंचे हैं। कंपनी के शेयर 52 हफ्ते के नए निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के कमजोर वित्तीय नतीजों के बाद तेजस नेटवर्क्स के शेयरों में यह तेज गिरावट आई है। लगातार चौथी तिमाही में टाटा ग्रुप की इस कंपनी को घाटा हुआ है। तेजस नेटवर्क्स के शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई लेवल से 65 पर्सेंट से अधिक लुढ़क गए हैं।
तीसरी तिमाही में तेजस नेटवर्क्स को 196.55 करोड़ रुपये का घाटा
टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 196.55 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि में तेजस नेटवर्क्स को 165.67 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। सितंबर 2025 तिमाही के मुकाबले तेजस नेटवर्क्स का घाटा कम हुआ है। चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में टाटा ग्रुप की इस कंपनी को 307 करोड़ रुपये का लॉस हुआ था। दिसंबर 2025 तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू 88 पर्सेंट घटकर 306.79 करोड़ रुपये रहा है, जो कि एक साल पहले की समान अवधि में 2,642 करोड़ रुपये था। चालू वित्त वर्ष के 9 महीनों में तेजस नेटवर्क्स को 697.55 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।
65% से ज्यादा लुढ़क गए हैं कंपनी के शेयर
टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स (Tejas Networks) के शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई लेवल से 65 पर्सेंट से अधिक टूट गए हैं। तेजस नेटवर्क्स के शेयर 20 जनवरी 2025 को 1150 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 12 जनवरी 2026 को 364.50 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले 6 महीने में तेजस नेटवर्क्स के शेयरों में 47 पर्सेंट से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। पिछले 3 महीने में तेजस नेटवर्क्स के शेयर 40 पर्सेंट के करीब लुढ़क गए हैं। अगर पिछले एक महीने की बात करें तो कंपनी के शेयरों में 23 पर्सेंट से अधिक की गिरावट आई है। इस साल अब तक तेजस नेटवर्क्स के शेयर 20 पर्सेंट से ज्यादा टूट गए हैं।

लेखक के बारे में
Vishnu Soniविष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह स्टॉक मार्केट, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ें



