
टाटा ग्रुप की धाकड़ कंपनी ने किया ₹57 डिविडेंड देने का ऐलान, एक झटका भी, शेयरों में हलचल की उम्मीद
टाटा ग्रुप की कंपनी ने सोमवार को अक्टूबर-दिसंबर, 2025 तिमाही के नतीजों की सूचना शेयर बाजार को दी। बता दें, कंपनी ने एक साल पहले की समान तिमाही में 12,380 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था, जबकि जुलाई-सितंबर, 2025 तिमाही में लाभ 12,075 करोड़ रुपये रहा था।
Dividend Stock: देश की सबसे बड़ी आईटी सर्विसेज कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS Q3 Result) का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट 13.91 प्रतिशत घटकर 10,657 करोड़ रुपये रहा। टाटा ग्रुप की कंपनी ने सोमवार को अक्टूबर-दिसंबर, 2025 तिमाही के नतीजों की सूचना शेयर बाजार को दी। बता दें, कंपनी ने एक साल पहले की समान तिमाही में 12,380 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था, जबकि जुलाई-सितंबर, 2025 तिमाही में लाभ 12,075 करोड़ रुपये रहा था।
रेवन्यू में हुआ इजाफा
दिसंबर तिमाही में कंपनी का ऑपरेटिंग रेवन्यू 4.86 प्रतिशत बढ़कर 67,087 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले की समान अवधि में 63,973 करोड़ रुपये था। कंपनी के बयान के मुताबिक, दिसंबर तिमाही में उसका ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन सितंबर तिमाही के स्तर के समान 25.2 प्रतिशत रहा जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 24.5 प्रतिशत था।
टीसीएस के सीईओ एवं मैनेजिंग डायरेक्टर के. कृतिवासन ने कहा कि सितंबर तिमाही में दर्ज वृद्धि की रफ्तार अगले तीन महीनों में भी जारी रही।
57 रुपये का डिविडेंड दे रही कंपनी
तिमाही नतीजों के साथ टीसीएस ने डिविडेंड का भी ऐलान किया है। कंपनी ने एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया है कि 11 रुपये के अंतरिम डिविडेंड दे रही है। वहीं, 46 रुपये का स्पेशल डिविडेंड दे रही है। यानी एक शेयर पर योग्य निवेशकों को 57 रुपये का फायदा हुआ है। वहीं, इस डिविडेंड के लिए कंपनी 17 जनवरी 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। योग्य निवेशकों को इस डिविडेंड का भुगतान 3 फरवरी 2026 को किया जाएगा।
टीसीएस के शेयरों का प्रदर्शन कैसा?
आज सोमवार को टीसीएस के शेयर 0.86 प्रतिशत की तेजी के साथ 3235.70 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। पिछले एक साल में टीसीएस के शेयरों का भाव 24 प्रतिशत गिरा है। वहीं, दो साल में टाटा ग्रुप का यह स्टॉक 16 प्रतिशत टूटा है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।




