Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Tata Group Tata Investment Shares cracked over 23 Percent in 5 days Company done stock Split
5 दिन में 23% लुढ़क गया टाटा का यह शेयर, 10 टुकड़े में हो चुका है शेयर का बंटवारा

5 दिन में 23% लुढ़क गया टाटा का यह शेयर, 10 टुकड़े में हो चुका है शेयर का बंटवारा

संक्षेप:

टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा इनवेस्टमेंट कॉरपोरेशन के शेयर 5 दिन में 23% से ज्यादा टूट गए हैं। कंपनी के शेयर 5 दिन में 1047 रुपये से लुढ़ककर 804 रुपये पर पहुंच गए। कंपनी ने पिछले दिनों ही अपने शेयर का 10 टुकड़ों में बंटवारा किया है।

Mon, 20 Oct 2025 10:40 PMVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा इनवेस्टमेंट कॉरपोरेशन के शेयर सोमवार को 9 पर्सेंट से ज्यादा लुढ़क गए हैं। कंपनी के शेयर सोमवार को BSE में 804.05 रुपये पर बंद हुए हैं। टाटा इनवेस्टमेंट कॉरपोरेशन के शेयर 5 दिन में 23 पर्सेंट से अधिक टूट गए हैं। कंपनी के शेयर 5 दिन में 1047 रुपये से गिरकर 804 रुपये पर पहुंच गए। कंपनी ने पिछले दिनों ही अपने शेयर का बंटवारा किया है। टाटा इनवेस्टमेंट कॉरपोरेशन के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 1184 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 514.72 रुपये है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

हाल में 10 टुकड़े में बंटा है कंपनी का शेयर
टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा इनवेस्टमेंट कॉरपोरेशन ने हाल में अपने शेयर का बंटवारा किया है। कंपनी ने 1:10 के अनुपात में अपने शेयर बांटे हैं। यानी, कंपनी ने अपने शेयर को 10 टुकड़ों में बांटा है। टाटा इनवेस्टमेंट कॉरपोरेशन ने पहली बार अपने शेयर बांटे हैं। कंपनी के शेयर 14 अक्टूबर 2025 को स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट पर थे। कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 73.38 पर्सेंट है। वहीं, पब्लिक शेयरहोल्डिंग 26.62 पर्सेंट है।

ये भी पढ़ें:पहली बार बोनस शेयर देने और शेयर के बंटवारे का ऐलान, 25000% चढ़ चुका है स्टॉक

5 साल में 843% उछल गए हैं टाटा इनवेस्टमेंट के शेयर
टाटा इनवेस्टमेंट कॉरपोरेशन (Tata Investment Corporation) के शेयर पिछले पांच साल में 843 पर्सेंट चढ़ गए हैं। टाटा ग्रुप की इस कंपनी के शेयर 23 अक्टूबर 2020 को 85.26 रुपये पर थे। टाटा इनवेस्टमेंट कॉरपोरेशन के शेयर 20 अक्टूबर 2025 को 804.05 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले चार साल में कंपनी के शेयरों में 410 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। तीन साल में टाटा इनवेस्टमेंट के शेयर 248 पर्सेंट उछले हैं। दो साल में कंपनी के शेयरों में 145 पर्सेंट का उछाल आया है। अगर पिछले 6 महीने की बात करें तो टाटा इनवेस्टमेंट कॉरपोरेशन के शेयर करीब 26 पर्सेंट चढ़ गए हैं।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट्स, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। वह नवभारत टाइम्स, नेटवर्क 18 डिजिटल और इकनॉमिक टाइम्स हिंदी में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।