Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Tata Group Tata Elxsi Share rallied over 8 Percent today stock crossed 5400 rupee level bonus Share details
टाटा के इस शेयर ने लगाई दौड़, 5400 रुपये के पार दाम, 1 फ्री शेयर बांट चुकी है कंपनी

टाटा के इस शेयर ने लगाई दौड़, 5400 रुपये के पार दाम, 1 फ्री शेयर बांट चुकी है कंपनी

संक्षेप:

टाटा एलेक्सी के शेयर 8% से अधिक चढ़कर 5430 रुपये पर पहुंच गए हैं। टाटा एलेक्सी के शेयरों में पिछले 25 साल में 10000% से ज्यादा की तेजी आई है। कंपनी अपने निवेशकों को बोनस शेयर का तोहफा भी दे चुकी है।

Dec 19, 2025 02:13 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा एलेक्सी के शेयरों ने शुक्रवार को दौड़ लगा दी है। टाटा एलेक्सी के शेयर शुक्रवार को BSE में 8 पर्सेंट से अधिक की तेजी के साथ 5430 रुपये पर पहुंच गए हैं। टाटा ग्रुप की इस कंपनी ने लंबी अवधि का नजरिया रखने वाले शेयरधारकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। टाटा एलेक्सी के शेयर पिछले 25 साल में 10000 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। हालांकि, पिछले एक साल से कंपनी के शेयर दबाव में हैं। टाटा एलेक्सी अपने निवेशकों को बोनस शेयर का तोहफा भी दे चुकी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

10000% से ज्यादा चढ़ गए टाटा एलेक्सी के शेयर
टाटा ग्रुप की मल्टीबैगर कंपनी टाटा एलेक्सी (Tata Elxsi) के शेयर पिछले 25 साल में 10,400 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। टाटा एलेक्सी के शेयर 15 दिसंबर 2000 को 51.50 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 19 दिसंबर 2025 को BSE में 5430 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले 15 साल में टाटा एलेक्सी के शेयरों में 4025 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। वहीं, पिछले पांच साल में टाटा एलेक्सी के शेयर 235 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। टाटा एलेक्सी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 7322.85 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 4601.05 रुपये है।

ये भी पढ़ें:अनिल अंबानी के शेयर में तेजी का तूफान, 5 दिन में 24% बढ़ गया शेयर का दाम

1 पर 1 बोनस शेयर बांट चुकी है कंपनी
टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा एलेक्सी (Tata Elxsi) अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर का तोहफा भी दे चुकी है। टाटा एलेक्सी ने सितंबर 2017 में अपने निवेशकों को 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिया। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 1 फ्री शेयर बांटा। डिविडेंड बांटने के मामले में भी कंपनी का ट्रैक रिकॉर्ड शानदार है। टाटा एलेक्सी ने साल 2020 से लेकर अब तक हर शेयर पर 312 रुपये से ज्यादा का डिविडेंड अपने शेयरधारकों को बांटा है। टाटा एलेक्सी का मार्केट कैप शुक्रवार 19 दिसंबर को 33,800 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह स्टॉक मार्केट, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,