
'कंगाल' कर रहा टाटा का यह शेयर, 52 हफ्ते की ऊंचाई से 66% से ज्यादा टूटा
टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स के शेयर 5 दिसंबर 2024 को 1403.15 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर इस लेवल से 66% से अधिक टूट गए हैं। तेजस नेटवर्क्स के शेयर मंगलवार 25 नवंबर को 476.15 रुपये पर बंद हुए हैं।
टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स के शेयर पिछले कुछ महीनों से लगातार दबाव में हैं। तेजस नेटवर्क्स के शेयरों का बुरा हाल है। कंपनी के शेयर मंगलवार को BSE में लुढ़ककर 476.15 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयरों ने मंगलवार को 474.50 रुपये के निचले स्तर को भी छुआ। तेजस नेटवर्क्स के शेयर अपने 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर से 66 पर्सेंट से अधिक लुढ़क गए हैं। कंपनी के शेयरों में ऊपरी स्तर पर पैसा लगाने वाले निवेशक तगड़े नुकसान में हैं।

66% से ज्यादा लुढ़क गए हैं तेजस नेटवर्क्स के शेयर
टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स के शेयर 5 दिसंबर 2024 को 1403.15 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर इस उच्चतम स्तर से 66 पर्सेंट से अधिक लुढ़क गए हैं। तेजस नेटवर्क्स के शेयर मंगलवार 25 नवंबर को 476.15 रुपये पर बंद हुए हैं। तेजस नेटवर्क्स का मार्केट कैप भी घटकर 8435 करोड़ रुपये रह गया है। तेजस नेटवर्क्स के शेयरों में इस साल अब तक 59 पर्सेंट से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयर 35 पर्सेंट से अधिक टूट गए हैं। पिछले 3 महीने में कंपनी के शेयरों में करीब 22 पर्सेंट की गिरावट आई है।
लगातार 3 तिमाही से कंपनी को घाटा
टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स (Tejas Networks) को लगातार तीन तिमाहियों से घाटा हो रहा है। तेजस नेटवर्क्स को चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में 307 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी को 275 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में तेजस नेटवर्क्स का नेट रेवेन्यू घटकर 262 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का रेवेन्यू 2811 करोड़ रुपये था। सितंबर 2025 तिमाही के आखिर में कंपनी की ऑर्डर बुक 1204 करोड़ रुपये की थी।





