Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Tata group stock tata steel share may go up to 224 rupees after 4x jump profit on q2
₹224 पर जाएगा टाटा का यह शेयर, खरीदने की मची लूट, 4 गुना बढ़ गया कंपनी का मुनाफा

₹224 पर जाएगा टाटा का यह शेयर, खरीदने की मची लूट, 4 गुना बढ़ गया कंपनी का मुनाफा

संक्षेप: टाटा स्टील की कुल आय वित्त वर्ष 2025-26 की जुलाई-सितंबर तिमाही में बढ़कर 59,052.84 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 54,503.30 करोड़ रुपये थी। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी की परिचालन आय 38,592 करोड़ रुपये रही।

Thu, 13 Nov 2025 10:54 AMVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Tata Steel Share: देश की दिग्गज इस्पात कंपनी टाटा स्टील लिमिटेड (Tata Steel Ltd.) ने सितंबर तिमाही (Q2FY26) के नतीजे घोषित किए हैं, जो बाजार की उम्मीदों से बेहतर रहे। कंपनी के शेयरों में आने वाले सत्रों में सकारात्मक रुझान देखने को मिल सकता है, क्योंकि तिमाही प्रदर्शन में भारतीय कारोबार ने अहम भूमिका निभाई है। इसके बाद आज गुरुवार को टाटा स्टील के शेयर में 3 पर्सेंट की तेजी दर्ज की गई है। कंपनी के शेयर कारोबार के दौरान 184.20 रुपये पर पहुंच गए थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

4 गुना बढ़ा है कंपनी का मुनाफा

टाटा स्टील का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ चार गुना से अधिक होकर 3,183.09 करोड़ रुपये हो गया। वित्त वर्ष 2024-25 की जुलाई-सितंबर तिमाही में टाटा स्टील को 758.84 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। टाटा स्टील की कुल आय वित्त वर्ष 2025-26 की जुलाई-सितंबर तिमाही में बढ़कर 59,052.84 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 54,503.30 करोड़ रुपये थी। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी की परिचालन आय 38,592 करोड़ रुपये रही।

भारतीय कारोबार ने संभाली कमान

भारतीय कारोबार कंपनी की आय का मुख्य स्रोत बना रहा। बिक्री मात्रा 8.6% बढ़कर 5.55 मिलियन टन रही। समायोजित EBITDA में 23% की वृद्धि होकर यह ₹8,255 करोड़ पर पहुंच गया। EBITDA प्रति टन ₹14,863 रहा, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में ₹13,131 प्रति टन था। यानी 13% की बढ़ोतरी। हालांकि क्रमिक आधार पर भारत का EBITDA प्रति टन Q1FY26 के ₹15,240 से थोड़ा घटकर ₹14,863 पर आया, लेकिन यह अब भी पिछले वर्ष की तुलना में काफी बेहतर है।

ब्रोकरेज हाउस का नजरिया

ब्रोकरेज हाउसों ने कंपनी के प्रति सकारात्मक रुख बनाए रखा है। मॉर्गन स्टेनली ने टाटा स्टील पर ओवरवेट रेटिंग दी है और 200 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है। वहीं, जेफरीज ने बाय रेटिंग के साथ 200 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। CLSA ने ₹170 का टारगेट दिया और होल्ड रेटिंग दी है। InCred ने Buy रेटिंग के साथ सबसे ज्यादा ₹224 प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया गया है। बता दें कि कुल 36 विश्लेषक टाटा स्टील पर कवरेज रखते हैं। इनमें से 26 ने Buy रेटिंग दी है। 6 ने Hold और 4 ने Sell रेटिंग बनाए रखी है।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak
वर्षा पाठक बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर करीब 2 साल से हिन्दुस्तान डिजिटल से जुड़ी हुई हैं। मूल रूप से मधुबनी (बिहार) की रहने वाली वर्षा लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें बिजनेस सेक्शन के अलग-अलग जॉनर की खबरों की समझ है। इसमें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी आदि शामिल हैं। करीब 7 साल से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय वर्षा ने यहां से पहले दैनिक भास्कर और नेटवर्क 18 में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। उन्हें रिपोर्टिंग का भी अनुभव है। करियर की छोटी अवधि में ही वर्षा के काम की ना सिर्फ सराहना हुई है बल्कि सम्मानित भी किया गया है। वर्षा ने जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में डिप्लोमा की डिग्री ली। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।