
दहाड़ रहा टाटा का यह स्टॉक, आज फिर 4% उछला भाव, एक्सपर्ट्स लगातार दे रहे BUY रेटिंग
Tata Group Stock: टाटा मोटर्स कॉमर्शियल व्हीकल्स (TMCV) के शेयरों में उछाल का सिलसिला जारी है। आज एक बार फिर से टाटा मोटर्स के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों का भाव आज 4 प्रतिशत चढ़ गया।
Tata Group Stock: टाटा मोटर्स कॉमर्शियल व्हीकल्स (TMCV) के शेयरों में उछाल का सिलसिला जारी है। आज एक बार फिर से टाटा मोटर्स के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों का भाव आज 4 प्रतिशत चढ़ गया। इस तेजी के बाद टाटा मोटर्स कॉमर्शियल व्हीकल्स लिमिटेड का शेयर 427.90 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। यह कंपनी का 52 वीक हाई है। इस स्टॉक के प्रदर्शन को लेकर कई ब्रोकरेज हाउस बुलिश हैं। उन्होंने टाटा ग्रुप के इस स्टॉक को खरीदने की सलाह दी है।
इस ब्रोकरेज हाउस ने दी BUY रेटिंग
जापान के ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने टाटा मोटर्स कॉमर्शियल व्हीकल्स को BUY रेटिंग दी है। ब्रोकरेज हाउस ने 481 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। जोकि सोमवार की क्लोजिंग की तुलना में 20 प्रतिशत अधिक है।
जेपी मॉर्गन ने भी दी BUY काल
ब्रोकरेज हाउस जेपी मॉर्गन ने टाटा मोटर्स कॉमर्शियल व्हीकल्स को खरीदने की सलाह दी है। ब्रोकरेज हाउस ने 475 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। जेपी मॉर्गन ने ओवरवेट रेटिंग दी है। इससे पहले Ambit ने 9 दिसंबर को 430 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया था। इस ब्रोकरेज हाउस ने BUY रेटिंग दी है।
शेयर बाजार में दहाड़ रही है कंपनी
टाटा मोटर्स के शेयरों की कीमतों में एक हफ्ते में 9 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। दो हफ्ते में इस स्टॉक का भाव 13 प्रतिशत बढ़ा है। एक महीने में टाटा ग्रुप का स्टॉक 30.98 प्रतिशत बढ़ा है। कंपनी का 52 वीक लो लेवल 306 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 1.56 लाख करोड़ रुपये का है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।




