हर शेयर पर 25 रुपये डिविडेंड दे रही टाटा की कंपनी, रिकॉर्ड डेट का ऐलान

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Benares होटल्स लिमिटेड ने FY26 के लिए अपने फाइनल डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट 16 जुलाई, 2026 तय की है
  • बता दें कि कंपनी ने 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले हर इक्विटी शेयर पर 25 रुपये का डिविडेंड देने की सिफारिश की थी
हर शेयर पर 25 रुपये डिविडेंड दे रही टाटा की कंपनी, रिकॉर्ड डेट का ऐलान

टाटा ग्रुप की हॉस्पिटैलिटी कंपनी Benares होटल्स लिमिटेड के शेयर पोर्टफोलियो में हैं तो ये खबर आपके काम की है। दरअसल, कंपनी ने फाइनेंशियल ईयर 2025-26 (FY26) के लिए अपने फाइनल डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट 16 जुलाई, 2026 तय की है। बता दें कि कंपनी ने 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले हर इक्विटी शेयर पर 25 रुपये का डिविडेंड देने की सिफारिश की थी।

क्या कहा कंपनी ने?

Benares होटल्स लिमिटेड ने एक स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि डिविडेंड पाने के लिए शेयरहोल्डर्स की पात्रता तय करने को रिकॉर्ड डेट तय की गई है। रिकॉर्ड डेट तक Benares होटल्स के शेयर रखने वाले इन्वेस्टर्स डिविडेंड पाने के हकदार होंगे, बशर्ते आने वाली एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में शेयरहोल्डर्स इसे मंजूरी दें। कंपनी ने कहा, "हमारे 29 अप्रैल 2026 के पत्र में बताया गया है, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने ₹10 प्रति इक्विटी शेयर पर ₹25 का डिविडेंड देने की सिफारिश की है। अगर AGM में शेयरहोल्डर्स इसे मंजूरी देते हैं तो लागू टैक्स (TDS) काटकर सोमवार, 3 अगस्त, 2026 से डिविडेंड का भुगतान किया जाएगा।"

कंपनी ने आगे कहा, "सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (लिस्टिंग ऑब्लिगेशन्स एंड डिस्क्लोज़र रिक्वायरमेंट्स) रेगुलेशंस, 2015 के रेगुलेशन 42 के तहत, फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के लिए डिविडेंड पाने के हकदार सदस्यों की पात्रता तय करने के लिए गुरुवार, 16 जुलाई, 2026 को रिकॉर्ड डेट तय किया गया है।"

स्टॉक का परफॉर्मेंस

शुक्रवार को Benares होटल्स के शेयरों में 0.44 प्रतिशत की बढ़त हुई और वे 10,245 रुपये पर बंद हुए। पिछले छह महीनों में स्टॉक में 10.15 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। शेयर अपने 52 वीक हाई के करीब है। बता दें कि शेयर के 52 वीक का हाई 10,860 रुपये है। शेयर का यह भाव सितंबर 2025 में था। शेयर के 52 हफ्ते का लो 8,999.95 रुपये है। शेयर का यह भाव अगस्त 2025 में रहा था।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

Benares होटल्स का नेट प्रॉफिट मार्च 2026 में खत्म हुई तिमाही में 4.36% घटकर ₹15.35 करोड़ हो गया। वहीं, मार्च 2025 में खत्म हुई पिछली तिमाही में यह ₹16.05 करोड़ था। मार्च 2026 में खत्म हुई तिमाही में बिक्री 1.06% घटकर ₹48.60 करोड़ हो गई जबकि मार्च 2025 में खत्म हुई पिछली तिमाही में यह ₹49.12 करोड़ थी। मार्च 2026 में खत्म हुए वित्त वर्ष में नेट प्रॉफिट 0.02% घटकर ₹43.24 करोड़ हो गया जबकि मार्च 2025 में खत्म हुए पिछले साल में यह ₹43.25 करोड़ था।

Benares होटल्स की बात करें तो टाटा ग्रुप की एक हॉस्पिटैलिटी कंपनी है और द इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (IHCL) की सहयोगी कंपनी है। यह कंपनी होटलों और उससे जुड़ी हॉस्पिटैलिटी सेवाओं के मालिकाना हक, संचालन और प्रबंधन के कारोबार में लगी हुई है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,