Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़tata group newly listed company Tata Motors Passenger Vehicles Ltd share falls 7 percent
टाटा ग्रुप की ‘नई नवेली’ लिस्टेड कंपनी का शेयर 7% टूटा, एक्सपर्ट को सता रहा यह डर

टाटा ग्रुप की ‘नई नवेली’ लिस्टेड कंपनी का शेयर 7% टूटा, एक्सपर्ट को सता रहा यह डर

संक्षेप: Tata Group Stock: टाटा ग्रुप हाल ही में डिमर्जर के बाद लिस्ट हुई कंपनी टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (Tata Motors Passenger Vehicles Ltd) के शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली है। आज सुबह कंपनी के शेयरों में 7 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली है।

Mon, 17 Nov 2025 09:35 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Tata Group Stock: टाटा ग्रुप हाल ही में डिमर्जर के बाद लिस्ट हुई कंपनी टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (Tata Motors Passenger Vehicles Ltd) के शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली है। आज सुबह कंपनी के शेयरों में 7 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड के तिमाही नतीजों का ऐलान बीते सप्ताह हुआ था। बता दें, टाटा ग्रुप की इस कंपनी के प्रदर्शन को लेकर एक्सपर्ट्स भी सजग रहने की सलाह दे रहे हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड का शेयर बीएसई में आज सोमवार को गिरावट के बाद 386.45 रुपये के लेवल पर खुला था। 7.20 प्रतिशत की गिरावट के बाद कंपनी का यह स्टॉक 363.15 रुपये के लेवल तक आ गया।

ये भी पढ़ें:PhysicsWallah IPO का ग्रे मार्केट में सुधार, GMP दिखा रहा ₹1233 का फायदा

कई गुना बढ़ा नेट प्रॉफिट

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट कई गुना बढ़कर 76,248 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 2025-26 की जुलाई-सितंबर तिमाही के वित्तीय परिणामों की घोषणा की थी। बता दें, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवीएल) ने वित्त वर्ष 2024-25 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 3,521 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया था।

एक्सपर्ट्स को किस बात की सता रही चिंता?

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड के प्रदर्शन को लेकर एक्सपर्ट्स चिंतित हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि कंपनी का मार्केट शेयर घट सकता है। ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल ने ‘न्यूट्रल’ रेटिंग दी है। ब्रोकरेज हाउस की तरफ से 341 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया गया है। जोकि शुक्रवार की क्लोजिंग की तुलना में 6 प्रतिशत कम है।

ये भी पढ़ें:1 शेयर पर 125 रुपये का डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट 20 नवंबर से पहले

टाटा ग्रुप ने टाटा मोटर्स के कार्यों को दो अलग-अलग कंपनियों में बांट दिया है। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड और टाटा मोटर्स (कॉमर्शियल व्हीकल्स) कर दिया है। बता दें, टाटा मोटर्स कॉमर्शियल व्हीकल्स बिजनेस की शेयर बाजारों में 12 नवंबर को 28.50 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ हुई थी।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिंदुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।