बुरे हाल में टाटा का यह दिग्गज शेयर, 43% से ज्यादा गया टूट, AI ने बढ़ाई इनवेस्टर्स की चिंता

Feb 13, 2026 03:23 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

टाटा ग्रुप की आईटी कंपनी TCS के शेयरों के बुरे हाल हैं। टीसीएस के शेयर शुक्रवार को 6% से ज्यादा टूटकर 2579 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयर साढ़े पांच साल से ज्यादा के निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। TCS के शेयर अपने ऑल टाइम हाई से 43% से अधिक टूट गए हैं।

बुरे हाल में टाटा का यह दिग्गज शेयर, 43% से ज्यादा गया टूट, AI ने बढ़ाई इनवेस्टर्स की चिंता

टाटा ग्रुप की आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के शेयरों के बुरे हाल हैं। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) से जुड़ी चिंता के बीच टीसीएस के शेयर शुक्रवार को BSE में 6 पर्सेंट से ज्यादा लुढ़ककर 2579 रुपये पर पहुंच गए हैं। टीसीएस के शेयर साढ़े पांच साल से ज्यादा के निचले स्तर पर जा पहुंचे हैं। टाटा ग्रुप की इस कंपनी के शेयरों में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई है। टीसीएस के शेयर अपने ऑल टाइम हाई से 43 पर्सेंट से अधिक टूट गए हैं।

कई साल के निचले स्तर पर पहुंचा कंपनी का मार्केट कैप
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के शेयर 2 सितंबर 2024 को 4592.25 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर लुढ़कते हुए 13 फरवरी 2026 को 2579 रुपये पर पहुंच गए हैं। टीसीएस के शेयर अपने ऑल टाइम हाई से 43 पर्सेंट से अधिक टूट गए हैं। टीसीएस का मार्केट कैप भी घटकर 9.60 लाख करोड़ रुपये से नीचे आ गया है, यह कई साल के निचले स्तर पर जा पहुंचा है। टीसीएस के शेयर 22 सितंबर 2020 के बाद से अपने लोएस्ट लेवल पर पहुंच गए हैं। 22 सितंबर 2020 को टीसीएस के शेयर 2523 रुपये पर बंद हुए थे।

इंफोसिस और विप्रो के ADR भी 10% तक लुढ़के
इंफोसिस और विप्रो (Wipro) के एडीआर (अमेरिकन डिपॉजिटरी रिसीट) गुरुवार रात अमेरिकी मार्केट में 10 पर्सेंट तक लुढ़क गए। अमेरिका बेस्ड आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस स्टार्टअप Anthropic ने पिछले दिनों कॉरपोरेट लीगल टीम्स के लिए एक नया टूल पेश किया, इसके बाद अमेरिकी स्टॉक मार्केट का सेंटीमेंट कमजोर पड़ा है। Claude चैटबॉट बनाने वाली कंपनी Anthropic का कहना है कि यह प्रॉडक्ट कई तरह के लीगल टॉस्क को ऑटोमेट कर सकता है।

एक महीने में 20% से ज्यादा टूट गए हैं TCS के शेयर
टाटा ग्रुप की आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के शेयर पिछले एक महीने में 20 पर्सेंट से अधिक लुढ़क गए हैं। टीसीएस के शेयर 13 जनवरी 2026 को 3268 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 13 फरवरी 2026 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में 2579 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले एक साल में कंपनी के शेयर 33 पर्सेंट से ज्यादा लुढ़क गए हैं। टीसीएस के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 3977.95 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 2579 रुपये है। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 71.77 पर्सेंट है, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 28.23 पर्सेंट है। शेयरहोल्डिंग का यह डेटा सितंबर 2025 तिमाही तक का है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह स्टॉक मार्केट, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Tata Group IT Stock TCS dropped over 43 Percent from all time High Investors worried
;;;