200 रुपये तक जा सकता है टाटा का यह शेयर, ब्रोकरेज ने कहा- मुनाफे के लिए खरीद लो

200 रुपये तक जा सकता है टाटा का यह शेयर, ब्रोकरेज ने कहा- मुनाफे के लिए खरीद लो

संक्षेप:

ब्रोकरेज एमके ग्लोबल फाइनेंशियल ने इस शेयर को खरीदने की सलाह दी है। एमके ग्लोबल फाइनेंशियल ने टाटा स्टील के शेयर का टारगेट प्राइस 200 रुपये तय किया है। ब्रोकरेज ने कहा कि टाटा स्टील ने दूसरी तिमाही में मजबूत प्रदर्शन किया।

Nov 17, 2025 03:59 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

Tata Steel share target price: बाजार में तेजी के बीच टाटा स्टील के शेयर में सोमवार को सुस्ती थी। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यह शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहा था और इसकी कीमत 173 रुपये के स्तर पर थी। हालांकि, इस शेयर को लेकर एक्सपर्ट बुलिश हैं। ब्रोकरेज एमके ग्लोबल फाइनेंशियल ने इस शेयर को खरीदने की सलाह दी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

क्या है शेयर का टारगेट प्राइस?

एमके ग्लोबल फाइनेंशियल ने टाटा स्टील के शेयर का टारगेट प्राइस 200 रुपये तय किया है। शेयर के 52 हफ्ते का हाई 187 रुपये है। शेयर के 52 हफ्ते का लो 122.60 रुपये है। ब्रोकरेज ने कहा कि टाटा स्टील ने दूसरी तिमाही में मजबूत प्रदर्शन किया। यूरोप में भी कंपनी ने ब्रेक-ईवन हासिल किया। नीदरलैंड में मजबूती ने ब्रिटेन में हुए नुकसान की भरपाई कर दी। कमजोर निकट-अवधि के रुझानों को ध्यान में रखते हुए हम वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही के सुस्त रहने की उम्मीद करते हैं लेकिन नीतिगत बदलावों के कारण हमारे वित्त वर्ष 27-28 के अनुमान अपरिवर्तित हैं।

दूसरी तिमाही के नतीजे

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में टाटा स्टील का नेट प्रॉफिट चार गुना से अधिक होकर 3,183.09 करोड़ रुपये हो गया। वित्त वर्ष 2024-25 की जुलाई-सितंबर तिमाही में टाटा स्टील को 758.84 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था। टाटा स्टील की कुल आय वित्त वर्ष 2025-26 की जुलाई-सितंबर तिमाही में बढ़कर 59,052.84 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 54,503.30 करोड़ रुपये थी। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी की परिचालन आय 38,592 करोड़ रुपये रही।

टाटा स्टील के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक टी वी नरेंद्रन ने नतीजे के बाद कहा था कि वैश्विक कारोबारी माहौल अब भी चुनौतीपूर्ण बना हुआ है, जिसमें शुल्क, भू-राजनीतिक तनाव और बढ़े हुए इस्पात निर्यात जैसी समस्याएं बनी हुई हैं।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
दीपक कुमार, हिन्दुस्तान डिजिटल में बिजनेस की खबरें लिखते हैं। वह स्टॉक मार्केट, यूटिलिटी समेत बिजनेस सेक्शन से जुड़ी हर खबरों की ना सिर्फ समझ रखते हैं, बल्कि आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। दीपक की बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी जबरदस्त पकड़ है। उन्हें बेहतरीन काम की सराहना मिलती रही है और सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से सीवान (बिहार) के रहने वाले दीपक के पास करीब 11 साल का अनुभव है। करियर की बात करें तो अमर उजाला से शुरू हुआ सफर दैनिक भास्कर,आजतक, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप होते हुए हिन्दुस्तान डिजिटल तक पहुंच चुका है। फिलहाल, वह हिन्दुस्तान डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए हिमाचल यूनिवर्सिटी चले गए। दीपक सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्हें नई-नई तकनीक से रूबरू होना अच्छा लगता है। खाली वक्त में फिल्में देखना या क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।