₹240 तक जा सकता है टाटा का यह शेयर, 2 जुलाई को कंपनी की अहम बैठक

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • घरेलू ब्रोकरेज मोतीलाल ओसवाल ने टाटा स्टील शेयर को खरीदने की सलाह दी है
  • शेयर के लिए 240 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया गया है
टाटा का यह शेयर 7% टूटा, 52 वीक लो पर आया भाव, एक्सपर्ट्स ने दी बेचने की सलाह

बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच देश की प्रमुख स्टील कंपनी टाटा स्टील के शेयर की रफ्तार सुस्त हो गई है। हालांकि, शेयर पर दांव लगाने वाले निवेशकों को फायदा होने की उम्मीद है। ये हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि हाल ही में ब्रोकरेज ने टाटा की इस कंपनी के शेयर को खरीदने की सलाह दी है। बता दें कि वर्तमान में शेयर 210 रुपये के स्तर पर है।

क्या है कीमत और टारगेट प्राइस?

बीते दिनों घरेलू ब्रोकरेज मोतीलाल ओसवाल ने टाटा स्टील के लिए खरीदने की रेटिंग दी। मजबूत घरेलू मांग, सरकारी संरक्षण उपायों और क्षमता विस्तार योजनाओं के दम पर कंपनी के शेयर में आगे भी तेजी की उम्मीद जताई जा रही है। शेयर के लिए 240 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया गया है। ब्रोकरेज रिपोर्ट के अनुसार भारत में वित्त वर्ष 2026 से 2030 के बीच स्टील की मांग 8 से 10 प्रतिशत की वार्षिक दर से बढ़ने का अनुमान है। कंपनी अपनी घरेलू उत्पादन क्षमता में बड़ा विस्तार कर रही है।

कंपनी की कुल क्षमता FY25 में 26.5 मिलियन टन प्रति वर्ष (MTPA) से बढ़कर FY31 तक 40 MTPA होने की संभावना है। इसमें कलिंगानगर प्लांट का विस्तार और नीलाचल इस्पात निगम लिमिटेड (NINL) की क्षमता वृद्धि शामिल है। इससे कंपनी को मांग बढ़ने के दौर में उत्पादन और मुनाफे दोनों में फायदा मिल सकता है।

क्या है नया अपडेट?

टाटा स्टील ने स्टॉक एक्सचेंज को अपनी वार्षिक आम बैठक के लिए तारीख का ऐलान कर दिया है। कंपनी की 119वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) गुरुवार, 2 जुलाई, 2026 को सुबह 10:30 बजे (IST) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग/अन्य ऑडियो-विज़ुअल माध्यमों से आयोजित की जाएगी।

टाटा स्टील के ब्रिटेन प्लांट में लगी आग

इसी हफ्ते टाटा स्टील के ब्रिटेन स्थित प्लांट में आग लग गई है। यह प्लांट फिलहाल कम-कार्बन (लो-कार्बन) इस्पात उत्पादन प्रक्रिया में बदलाव के दौर से गुजर रहा है। टाटा स्टील यूके ने कहा कि सभी कर्मियों को सुरक्षित रूप से प्लांट से निकाल लिया गया। कंपनी ने बताया कि 'मिड एंड वेस्ट वेल्स फायर सर्विस' बुधवार रात करीब आठ बजे (स्थानीय समयानुसार) पोर्ट टैलबोट स्थित घटनास्थल पर आग बुझाने के लिए पहुंची। कंपनी ने कहा कि अपडेटेड सूचना मिलने पर जानकारी साझा की जाएगी।

मार्च तिमाही के नतीजे

मार्च तिमाही में टाटा स्टील का मुनाफा दो गुना से ज्यादा होकर 2,965 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले इसी तिमाही में उसे 1,201 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। जनवरी-मार्च के दौरान, कंपनी की कुल आय बढ़कर 63,518.60 करोड़ रुपये हो गई जो एक वर्ष पूर्व 2024-25 की चौथी तिमाही में 56,679.11 करोड़ रुपये थी। पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी ने 10,885.82 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया, जो वर्ष 2024-25 के 3,173.78 करोड़ रुपये से तीन गुना से अधिक है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़₹240 तक जा सकता है टाटा का यह शेयर, 2 जुलाई को कंपनी की अहम बैठक