रतन टाटा के भाई नोएल ने इस कंपनी के चेयरमैन पद को छोड़ा, शेयर पर टूटे निवेशक

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • ट्रेंट लिमिटेड के शेयर में 5 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी आई और यह 3,309.00 रुपये तक जा पहुंचा
  • यह तेजी ऐसे समय में आई है जब कंपनी के चेयरमैन नोएल टाटा ने पद से रिटायरमेंट का ऐलान किया है
Noel tata

Tata company news: शेयर बाजार में उछाल के बीच बुधवार को टाटा की कंपनी ट्रेंट लिमिटेड के शेयर भी डिमांड में रहे। सप्ताह के तीसरे दिन ट्रेंट लिमिटेड के शेयर में 5 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी आई और यह 3,141.70 रुपये की पिछली क्लोजिंग के मुकाबले 3,309.00 रुपये तक जा पहुंचा। ट्रेंट शेयर में यह तेजी ऐसे समय में आई है जब कंपनी के चेयरमैन नोएल टाटा ने शेयरहोल्डर्स को चौंकाते हुए अपने पद से रिटायरमेंट का ऐलान किया है। बता दें कि नोएल, दिवंगत रतन टाटा के सौतेला भाई हैं।

क्या कहा नोएल टाटा ने?

ट्रेंट की 47वीं सालाना आम बैठक में नोएल टाटा ने शेयरहोल्डर्स से कहा, "जैसा कि आप जानते होंगे, चेयरमैन के तौर पर यह मेरी आखिरी सालाना आम बैठक होगी।" यह कहते हुए उन्होंने चेयरमैन पद से रिटायरमेंट का ऐलान किया। बता दें कि उन्होंने लगभग तीन दशकों तक इस रिटेल कंपनी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया था। साल 1998 में जब नोएल की मां सिमोन टाटा ने लैक्मे के विनिवेश (divestment) के बाद कंपनी शुरू की तो वे डायरेक्टर के तौर पर बोर्ड में शामिल हुए। उन्होंने यूके की कंपनी 'लिटिलवुड्स इंटरनेशनल' की भारतीय यूनिट को खरीदने का काम संभाला। इसी कंपनी को बाद में 'वेस्टसाइड' के नाम से री-ब्रांड किया गया।

1999 में बने एमडी

जून 1999 में नोएल टाटा ने आधिकारिक तौर पर ट्रेंट के पहले मैनेजिंग डायरेक्टर यानी एमडी का पद संभाला और 11 साल से अधिक समय तक इस भूमिका में रहे। MD के तौर पर अपने कार्यकाल में नोएल टाटा ने ट्रेंट को एक सिंगल-स्टोर एक्सपेरिमेंट से बदलकर एक बहुत मुनाफे वाली नेशनल रिटेल चेन बना दिया।

अगस्त 2010 में, उन्होंने टाटा इंटरनेशनल के मैनेजिंग डायरेक्टर का पद संभाला लेकिन नॉन-एग्जीक्यूटिव वाइस चेयरमैन के तौर पर रिटेल बिजनेस से भी जुड़े रहे। 31 मार्च 2014 को वह ट्रेंट के चेयरमैन बने।

कैसे रहे मार्च तिमाही के नतीजे

ट्रेंट लिमिटेड का मुनाफा वित्त वर्ष 2025-26 की मार्च तिमाही में सालाना आधार पर 32.57 प्रतिशत बढ़कर 413.1 करोड़ रुपये रहा। वेस्टसाइड, जूडियो और स्टार ब्रांड नाम से खुदरा स्टोर संचालित करने वाली कंपनी ट्रेंट लिमिटेड ने पिछले साल जनवरी-मार्च तिमाही में उसने 311.6 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था। मार्च तिमाही में परिचालन से ट्रेंट का राजस्व 19.23 प्रतिशत बढ़कर 5,027.99 करोड़ रुपये रहा जो पिछले साल की इसी तिमाही में 4,216.94 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष 2025-26 की मार्च तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 16.7 प्रतिशत बढ़कर 4,520.95 करोड़ रुपये हो गया।

पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में ट्रेंट का लाभ सालाना आधार पर 12.18 प्रतिशत बढ़कर 1,721.33 करोड़ रुपये रहा। कुल एकीकृत आय 16.34 प्रतिशत बढ़कर 20,189.05 करोड़ रुपये रही। वहीं, ट्रेंट के निदेशक मंडल (बोर्ड) ने प्रत्येक दो इक्विटी शेयरों पर एक इक्विटी शेयर के बोनस शेयर को मंजूरी दी। इसके साथ ही 600 प्रतिशत डिविडेंड की सिफारिश की है, जो एक रुपये के प्रत्येक इक्विटी शेयर पर छह रुपये बैठता है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।