Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Tata company trent share decline hits 21 month low amid heavy volumes on tuesday
टाटा के इस शेयर को बेचकर निकल रहे निवेशक, 21 महीने के निचले स्तर पर आया भाव

टाटा के इस शेयर को बेचकर निकल रहे निवेशक, 21 महीने के निचले स्तर पर आया भाव

संक्षेप:

टाटा समूह की रिटेल कंपनी ट्रेंट लिमिटेड के शेयरों में में भी जोरदार गिरावट देखने को मिली। बीएसई पर इंट्रा-डे ट्रेड में ट्रेंट के शेयर 6 प्रतिशत तक टूटकर ₹3830 के स्तर पर पहुंच गए। यह पिछले 21 महीनों का निचला स्तर है।

Jan 13, 2026 05:09 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Tata company stock: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को बिकवाली मोड में था। इस माहौल के बीच टाटा समूह की रिटेल कंपनी ट्रेंट लिमिटेड के शेयरों में में भी जोरदार गिरावट देखने को मिली। बीएसई पर इंट्रा-डे ट्रेड में ट्रेंट के शेयर 6 प्रतिशत तक टूटकर ₹3830 के स्तर पर पहुंच गए। यह पिछले 21 महीनों का निचला स्तर है। इससे पहले शेयर अप्रैल 2024 में इस स्तर तक गया था। वहीं, शेयर की क्लोजिंग 3.39% गिरावट के साथ 3919 रुपये के स्तर पर हुई। बता दें कि 13 जनवरी 2025 को शेयर ₹6525 के स्तर तक पहुंचा था। इस लिहाज से ट्रेंट का शेयर 52-सप्ताह के उच्च स्तर से अब तक करीब 41 प्रतिशत तक गिर चुका है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बिजनेस अपडेट के बाद सुस्ती

ट्रेंट के शेयर में बिजनेस अपडेट के बाद सुस्ती आई है। ट्रेंट का एकल आधार पर राजस्व 31 दिसंबर को समाप्त तीसरी तिमाही में 17 प्रतिशत बढ़कर 5,220 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी का राजस्व 4,466 करोड़ रुपये था। नौ महीनों में एकल आधार पर राजस्व 18 प्रतिशत बढ़कर 14,604 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 12,368 करोड़ रुपये था।

दिसंबर तक ट्रेंट के कितने स्टोर?

ट्रेंट लिमिटेड के स्टोर में 31 दिसंबर, 2025 तक 278 वेस्टसाइड, 854 जूडियो (संयुक्त अरब अमीरात में चार सहित) और दूसरे लाइफस्टाइल अवधारणा के 32 स्टोर शामिल थे। कंपनी ने तीसरी तिमाही में वेस्टसाइड के 17 और जूडियो के 48 स्टोर खोले। कंपनी ने नौ महीने के समय में वेस्टसाइड के कुल 30 स्टोर और जूडियो के 89 स्टोर खोले।

क्या कहते हैं ब्रोकरेज?

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के अनुसार, त्योहारी सीजन और जीएसटी से जुड़े लाभों के चलते Q3 में 20 प्रतिशत से अधिक ग्रोथ की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हो सका। ब्रोकरेज का मानना है कि कमजोर तिमाही के चलते अनुमानों में और कटौती हो सकती है। वहीं, एचडीएफसी सिक्योरिटीज का कहना है कि करीब 50 प्रतिशत तक की गिरावट के बाद रिस्क-रिवार्ड आकर्षक हो सकता है लेकिन इससे पहले ऑपरेशनल केपीआई, खासकर समान स्टोर बिक्री वृद्धि (SSSG) और स्टोर विस्तार के आंकड़ों पर नजर रखना जरूरी है। ब्रोकरेज का मानना है कि जूडियो और वेस्टसाइड के नेटवर्क विस्तार से आने वाले वर्षों में कंपनी को फायदा मिल सकता है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
दीपक कुमार, हिन्दुस्तान डिजिटल में बिजनेस की खबरें लिखते हैं। वह स्टॉक मार्केट, यूटिलिटी समेत बिजनेस सेक्शन से जुड़ी हर खबरों की ना सिर्फ समझ रखते हैं, बल्कि आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। दीपक की बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी जबरदस्त पकड़ है। उन्हें बेहतरीन काम की सराहना मिलती रही है और सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से सीवान (बिहार) के रहने वाले दीपक के पास करीब 11 साल का अनुभव है। करियर की बात करें तो अमर उजाला से शुरू हुआ सफर दैनिक भास्कर,आजतक, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप होते हुए हिन्दुस्तान डिजिटल तक पहुंच चुका है। फिलहाल, वह हिन्दुस्तान डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए हिमाचल यूनिवर्सिटी चले गए। दीपक सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्हें नई-नई तकनीक से रूबरू होना अच्छा लगता है। खाली वक्त में फिल्में देखना या क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,