Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Tata company tata motors CV arm share listing lifts nifty 50 count to 51 stock check detail here
टाटा मोटर्स डीमर्जर के बाद निफ्टी 50 में बदलाव, इंडेक्स में क्या बदला, समझें

टाटा मोटर्स डीमर्जर के बाद निफ्टी 50 में बदलाव, इंडेक्स में क्या बदला, समझें

संक्षेप:

डीमर्जर के बाद फिलहाल निफ्टी 50 में कंपनियों की कुल संख्या 51 हो गई है, जब तक कि सूचकांक का री-बैलेंसिंग पूरा नहीं हो जाता। यह व्यवस्था अस्थायी है और इसका उद्देश्य बाजार में स्थिरता बनाए रखना है। आइए डिटेल जान लेते हैं।

Nov 12, 2025 07:28 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Tata company stock: टाटा मोटर्स के डीमर्जर और उसके बाद कॉमर्शियल व्हीकल इकाई की अलग-अलग सूचीबद्धता से निफ्टी 50 जैसे प्रमुख सूचकांकों में अल्पकालिक तकनीकी समायोजन की संभावना है। दरअसल, सूचकांक प्रदाता अब टाटा मोटर्स के वेटेज और प्रतिनिधित्व में संशोधन करेंगे। पहले, संयुक्त टाटा मोटर्स कंपनी निफ्टी 50 का हिस्सा थी लेकिन विभाजन के बाद टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (TMPVL) और टाटा मोटर्स लिमिटेड (TMCV) दोनों अलग-अलग रूप से सूचीबद्ध हो गई हैं। डीमर्जर के बाद फिलहाल निफ्टी 50 में कंपनियों की कुल संख्या 51 हो गई है, जब तक कि सूचकांक का री-बैलेंसिंग पूरा नहीं हो जाता। यह व्यवस्था अस्थायी है और इसका उद्देश्य बाजार में स्थिरता बनाए रखना है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अक्टूबर से प्रभावी है डीमर्जर

बता दें कि टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा मोटर्स के डी-मर्जर के बाद उसकी कॉमर्शियल व्हीकल्स ब्रांच (TMCVL) के शेयर 1 अक्टूबर से प्रभावी रूप से भारतीय स्टॉक एक्सचेंजों पर सूचीबद्ध हो गए हैं। टाटा मोटर्स के शेयर (कॉमर्शियल व्हीकल्स) एनएसई पर ₹335 प्रति शेयर पर सूचीबद्ध हुए जो इसके ₹260.75 प्रति शेयर के मूल्य से 28.48% अधिक है। बीएसई पर TMCVL के शेयर ₹330.25 शेयर पर सूचीबद्ध हुए, जो 26.09% अधिक है।

कंपनी के ₹2 अंकित मूल्य वाले 368 करोड़ से अधिक इक्विटी शेयर अब 'TMCVL' टिकर सिंबल के तहत ट्रेड हो रहे हैं। बीएसई के अनुसार, इन शेयरों को पहले 10 ट्रेडिंग सत्रों तक ट्रेड-फॉर-ट्रेड सेगमेंट में रखा जाएगा ताकि मूल्य स्थिरता बनी रहे।

कंपनियां और कारोबार

टाटा मोटर्स डी-मर्जर योजना के हिस्से के रूप में, कंपनी को दो सूचीबद्ध संस्थाओं टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (TMPVL) और टाटा मोटर्स लिमिटेड (TMCV) में विभाजित किया गया है। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के तहत जगुआर लैंड रोवर (JLR) और इलेक्ट्रिक वाहन (EV) व्यवसाय शामिल है। वहीं, टाटा मोटर्स लिमिटेड (TMCV) में कॉमर्शियल शामिल है।

शेयर का परफॉर्मेंस

बुधवार के कारोबारी सत्र में टाटा मोटर्स कॉमर्शियल व्हीकल्स का शेयर बीएसई पर 0.79% गिरकर ₹327.65 पर बंद हुआ जबकि टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स का शेयर 1.28% गिरकर ₹402.30 पर बंद हुआ।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
दीपक कुमार, हिन्दुस्तान डिजिटल में बिजनेस की खबरें लिखते हैं। वह स्टॉक मार्केट, यूटिलिटी समेत बिजनेस सेक्शन से जुड़ी हर खबरों की ना सिर्फ समझ रखते हैं, बल्कि आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। दीपक की बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी जबरदस्त पकड़ है। उन्हें बेहतरीन काम की सराहना मिलती रही है और सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से सीवान (बिहार) के रहने वाले दीपक के पास करीब 11 साल का अनुभव है। करियर की बात करें तो अमर उजाला से शुरू हुआ सफर दैनिक भास्कर,आजतक, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप होते हुए हिन्दुस्तान डिजिटल तक पहुंच चुका है। फिलहाल, वह हिन्दुस्तान डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए हिमाचल यूनिवर्सिटी चले गए। दीपक सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्हें नई-नई तकनीक से रूबरू होना अच्छा लगता है। खाली वक्त में फिल्में देखना या क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।