डिस्काउंट पर ट्रेड कर रहा टाटा का शेयर, प्राइस में उछाल पर ब्रोकरेज कॉन्फिडेंट

Feb 14, 2026 08:38 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

इंडियन होटल्स के शेयर की बात करें तो शुक्रवार को 1.59% टूटकर 700.25 रुपये पर बंद हुए। शेयर अपने 52-वीक हाई ₹858 (25 मार्च 2025) से करीब 20 फीसदी डिस्काउंट पर ट्रेड कर रहा है। शेयर 626.65 रुपये के निचले स्तर तक गया है। 

डिस्काउंट पर ट्रेड कर रहा टाटा का शेयर, प्राइस में उछाल पर ब्रोकरेज कॉन्फिडेंट

Indian Hotels share price: टाटा की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (IHCL) के शेयर बिकवाली मोड में हैं लेकिन इसके फ्यूचर को लेकर एक्सपर्ट बुलिश नजर आ रहे हैं। बता दें कि हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी इंडियन होटल्स ने हाल ही में दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। इस तिमाही में कंपनी को शानदार मुनाफा हुआ है।

शेयर का भाव

इंडियन होटल्स के शेयर की बात करें तो शुक्रवार को 1.59% टूटकर 700.25 रुपये पर बंद हुए। शेयर अपने 52-वीक हाई ₹858 (25 मार्च 2025) से करीब 20 फीसदी डिस्काउंट पर ट्रेड कर रहा है। शेयर 626.65 रुपये के निचले स्तर तक गया है। यह 52 हफ्ते का लो भी है। ब्रोकरेज एक्सिस सिक्योरिटीज ने इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड पर ‘खरीद’ रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस ₹820 तय किया है। ब्रोकरेज का मानना है कि मांग-आपूर्ति का संतुलन कंपनी के पक्ष में है और नई बिजनेस यूनिट्स FY27 तक कुल रेवेन्यू में 25 फीसदी योगदान दे सकती हैं। एक अन्य ब्रोकरेज मोतीलाल ओसवाल ने भी शेयर पर ‘खरीद’ रेटिंग बनाए रखा है। इसके साथ ही ₹900 का टारगेट दिया है।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

इंडियन होटल्स का तीसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 50.2 फीसदी बढ़कर ₹954.2 करोड़ रहा, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह ₹635.2 करोड़ था। कंपनी की ऑपरेशनल इनकम 12.2 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ ₹2,842 करोड़ रही। एबिटा की बात करें तो इसमें भी 11.9 फीसदी का इजाफा हुआ और यह ₹1,076 करोड़ पहुंच गया। हालांकि एबिटा मार्जिन लगभग स्थिर रहा और 37.9 फीसदी पर बना रहा। आपको बता दें कि कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी रूट्स कॉरपोरेशन लिमिटेड (RCL) ने 1 दिसंबर 2025 को ANK होटल्स और Pride हॉस्पिटैलिटी में 51 फीसदी हिस्सेदारी ₹190.47 करोड़ में खरीदी।

मैनेजमेंट ने क्या कहा?

इंडियन होटल्स के एमडी और सीईओ पुनीत छतवाल ने कहा कि लगातार 15वीं तिमाही में शानदार नतीजे रहे। होटल सेगमेंट में ₹2,579 करोड़ का रेवेन्यू और अब तक का सर्वश्रेष्ठ तिमाही एबिटा ₹1,050 करोड़ दर्ज किया गया। कंपनी ने FY26 में अब तक 239 नए होटल साइन किए हैं और कुल पोर्टफोलियो 617 होटलों तक पहुंच गया है। ताज होटल्स की मूल कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड अपनी 'एक्सेलरेट 2030' रणनीति के तहत निर्धारित लक्ष्यों को बढ़ाने पर विचार कर सकती है। 2024 में तैयार की गई इस रणनीति का उद्देश्य 2030 तक कंपनी के होटलों की संख्या को दोगुना करके 700 से अधिक करना और राजस्व को ₹15,000 करोड़ तक पहुंचाना है। इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी पुनीत छतवाल ने बिजनेस स्टैंडर्ड से बातचीत में बताया कि कंपनी का बिजनेस मॉडल विविध है और उसकी वित्तीय स्थिति मजबूत है। कंपनी पर कोई कर्ज नहीं है और नकदी प्रवाह पर्याप्त है। साथ ही, वह और अधिग्रहण के लिए भी तैयार है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,
;;;