Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Tata company gets supply order for overhaul cum upgradation of pinaka weapon system from indian army
टाटा के साथ भारतीय सेना की नई डील, कंपनी को मिला पिनाका रॉकेट से जुड़ा काम

टाटा के साथ भारतीय सेना की नई डील, कंपनी को मिला पिनाका रॉकेट से जुड़ा काम

संक्षेप:

बता दें कि टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स वर्ष 1989 से पिनाका कार्यक्रम से जुड़ी हुई है और अब तक भारतीय सेना को बड़ी संख्या में पिनाका MLRS सिस्टम्स की आपूर्ति कर चुकी है, जिससे भारत की रक्षा क्षमता को मजबूती मिली है।

Jan 06, 2026 11:02 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

टाटा की कंपनी टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स को भारतीय सेना के 510 एडवांस बेस वर्कशॉप (ABW) को सपोर्ट करने के लिए सप्लाई ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर सर्विस में मौजूद पहली पीढ़ी के पिनाका मल्टीपल लॉन्च रॉकेट सिस्टम (MLRS) और बैटरी कमांड पोस्ट (BCP) के ओवरहॉल और अपग्रेडेशन के लिए है। टाटा की कंपनी के एक बयान के अनुसार यह पार्टनरशिप दिल्ली में आयोजित एक औपचारिक समारोह में भारतीय सेना द्वारा टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स को सप्लाई ऑर्डर सौंपने के साथ औपचारिक रूप से शुरू हुई। यह प्रोग्राम टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स की तकनीकी विशेषज्ञता, सर्टिफाइड स्पेयर पार्ट्स और ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स (OEMs) के साथ करीबी तालमेल का इस्तेमाल करेगा।

क्या है डील की डिटेल

समझौते के तहत शुरुआती चरण में टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स और 510 ABW मिलकर कुछ चयनित पिनाका MLRS और बैटरी कमांड पोस्ट्स (BCPs) का पायलट ओवरहॉल करेंगे। इस चरण के सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद शेष पिनाका सिस्टम्स का ओवरहॉल कोर ऑफ ईएमई की 510 ABW द्वारा किया जाएगा, जिसमें टाटा कंपनी आवश्यक स्पेयर पार्ट्स, गुणवत्ता आश्वासन और तकनीकी सहयोग प्रदान करेगी। कंपनी ने बताया कि उसने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के साथ मिलकर पिनाका MLRS को डिजाइन और विकसित किया है। यह एक ऑल-वेदर, अप्रत्यक्ष फायर आर्टिलरी सिस्टम है, जो दुश्मन के महत्वपूर्ण ठिकानों पर भारी मात्रा में सटीक मार करने में सक्षम है। पिनाका सिस्टम में लगभग 80 प्रतिशत स्वदेशी सामग्री का उपयोग हुआ है, जो रक्षा निर्माण में आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है।

पिनाका की खास बातें

पिनाका MLRS एक 8x8 हाई मोबिलिटी वाहन पर आधारित है और इसमें शूट एंड स्कूट क्षमता है, जिससे यह कम समय में फायर करके स्थान बदल सकता है। यह सिस्टम आधुनिक नेविगेशन और डिजिटल कंट्रोल सिस्टम से लैस है, जिससे कम समय में सटीक लक्ष्य भेदन संभव होता है। टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स भविष्य में 120 किमी और 300 किमी रेंज वाले उन्नत गाइडेड रॉकेट्स के विकास में भी DRDO को सहयोग दे रही है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,