
टाटा ग्रुप की यह कंपनी कर रही विस्तार, ₹910 करोड़ की मंजूरी, फोकस में शेयर
Tata Chemicals Share Price: टाटा केमिकल्स ने शुक्रवार को कहा कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने गुजरात के मीठापुर और तमिलनाडु के कुड्डालोर में अपने प्लांट की मैन्युफैक्चरिंग क्षमता को बढ़ाने के लिए 910 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दे दी है।
Tata Chemicals Share Price: टाटा केमिकल्स ने शुक्रवार को कहा कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने गुजरात के मीठापुर और तमिलनाडु के कुड्डालोर में अपने प्लांट की मैन्युफैक्चरिंग क्षमता को बढ़ाने के लिए 910 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दे दी है। टाटा केमिकल्स ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी के निदेशक मंडल (बोर्ड) ने शुक्रवार को हुई बैठक में मीठापुर में अपने संयंत्र में डेंस सोडा ऐश मैन्युफैक्चरिंग क्षमता को बढ़ाने के लिए 135 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दी है। इसके अलावा, कंपनी ने बताया कि बोर्ड ने तमिलनाडु के कुड्डालोर में अपने संयंत्र में ‘प्रेसिपिटेटेड सिलिका’ मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाने के लिए 775 करोड़ रुपये के निवेश को भी मंजूरी दी है।

शेयर बाजार में कैसा है कंपनी का प्रदर्शन
शुक्रवार को कंपनी के शेयर एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट के बाद बीएसई में 809.95 रुपये के लेवल पर बंद हुआ है। इस साल अबतक कंपनी के शेयरों की कीमतों में 22 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं, एक साल में कंपनी के शेयरों का भाव 22.45 प्रतिशत टूटा है। टाटा केमिकल्स का 52 वीक हाई 1145.70 रुपये और 52 वीक लो लेवल 756.45 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 20633.98 करोड़ रुपये का है।
टाटा केमिकल्स के शेयरों की कीमतों में पिछले दो साल में 15 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं, 3 साल में टाटा ग्रुप की इस कंपनी का शेयर 21 प्रतिशत गिरा है। हालांकि, इसके बाद भी 5 साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 127 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 94 प्रतिशत की तेजी आई है। बता दें, 10 साल में टाटा केमिकल्स के शेयरों की कीमतों में 338 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है।
लगातार डिविडेंड दे रही है कंपनी
टाटा केमिकल्स के इसी साल जून के महीने में एक्स-डिविडेंड ट्रेड किया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर 11 रुपये का डिविडेंड दिया था।
(भाषा के इनपुट के साथ)
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)





