
Tata Capital IPO: टाटा कैपिटल ने ₹310 से ₹326 सेट किया प्राइस बैंड, GMP में भी तेज उछाल, डीटेल्स
Tata Capital IPO price band: निवेशकों का इंतजार आखिरकार आज सोमवार को खत्म हो गया है। टाटा कैपिटल ने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने बताया है कि 310 रुपये से 326 रुपये प्रति शेयर इश्यू का प्राइस बैंड होगा।
Tata Capital IPO price band: निवेशकों का इंतजार आखिरकार आज सोमवार को खत्म हो गया है। टाटा कैपिटल ने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने बताया है कि 310 रुपये से 326 रुपये प्रति शेयर इश्यू का प्राइस बैंड होगा। शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये तय की गई है। इस आईपीओ का लॉट साइज 46 शेयरों का बनाया गया है। टाटा कैपिटल का आईपओ रिटेल निवेशकों के लिए 6 अक्टूबर को खुल जाएगा। निवेशकों के पास 8 अक्टूबर तक दांव लगाने का मौका रहेगा। एंकर निवेशकों के लिए यह आईपीओ 3 अक्टूबर को ओपन होगा।
किसके लिए कितना हिस्सा?
टाटा कैपिटल के आईपीओ में क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए अधिकतम 50 प्रतिशत हिस्सा आरक्षित रहेगा। वहीं, नॉन इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स के लिए 15 प्रतिशत और रिटेल इंवेस्टर्स के लिए कम से कम 35 प्रतिशत हिस्सा आरक्षित रहेगा। टाटा कैपिटल के आईपीओ के शेयरों का अलॉटमेंट 10 अक्टूबर और बीएसई-एनएसई में कंपनी की लिस्टिंग 13 अक्टूबर, सोमवार को प्रस्तावित है।
टाटा कैपिटल आईपीओ की क्या हैं डीटेल्स
टाटा ग्रुप के इस आईपीओ में फ्रेश शेयर और ऑफर फार सेल दोनों शामिल है। कंपनी 21 करोड़ शेयर फ्रेश इश्यू के जरिए जारी करेगी। वहीं, ऑफर फार सेल के जरिए कंपनी 26.58 शेयर जारी करेगी। टाटा संस की तरफ से 23 करोड़ शेयर और इंटरनेशनल फाइनेंस कॉरपोरेशन की तरफ से 3.58 करोड़ शेयर बेचे जा रहे हैं। यह सभी ऑफर फार सेल का हिस्सा हैं।
मौजूदा समय में टाटा संस के पास टाटा कैपिटल का 88.60 प्रतिशत हिस्सा है। वहीं, आईएफसी के पास 1.8 प्रतिशत हिस्सा है।
क्या है आज का जीएमपी (Tata Capital IPO GMP Today)
टाटा कैपिटल के जीएमपी में तेजी आई है। इंवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार आईपीओ ग्रे मार्केट में आज 28 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इससे पहले 27 सितंबर को टाटा कैपिटल के आईपीओ का जीएमपी घटकर 20 रुपये हो गया था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)





