Tata Capital IPO के प्राइस बैंड का सोमवार को हो सकता ऐलान, GMP पहुंचा 25 रुपये

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Tata Capital IPO: टाटा ग्रुप की बहुप्रतिक्षित कंपनी टाटा कैपिटल का आईपीओ अगले महीने खुल रहा है
  • कंपनी का आईपीओ 6 अक्टूबर को ओपन होगा
  • वहीं, निवेशकों के लिए 8 अक्टूबर तक दांव लगाने का मौका मिल सकता है
Tata Capital IPO के प्राइस बैंड का सोमवार को हो सकता ऐलान, GMP पहुंचा 25 रुपये

Tata Capital IPO: टाटा ग्रुप की बहुप्रतिक्षित कंपनी टाटा कैपिटल का आईपीओ अगले महीने खुल रहा है। कंपनी का आईपीओ 6 अक्टूबर को ओपन होगा। वहीं, निवेशकों के लिए 8 अक्टूबर तक दांव लगाने का मौका मिल सकता है। इस आईपीओ का इंतजार कर रहे निवेशकों के लिए एक और अच्छी खबर आई है। टाटा कैपिटल ने सोमवार, 29 सितंबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस की जानकारी दी है। दोपहर 12.30 बजे कंपनी से जुड़े लोग मीडिया से मुखातिब होंगे। अनुमान लगाया जा रहा है कि इसी दिन टाटा कैपिटल की तरफ से प्राइस बैंड का ऐलान किया जा सकता है। बता दें, एंकर निवेशकों के लिए यह आईपीओ 3 सितंबर को खुल सकता है।

टाटा कैपिटल का जीएमपी कितना? (Tata Capital IPO GMP)

इंवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में टाटा कैपिटल का आईपीओ 25 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। जोकि पॉजिटिव लिस्टिंग के संकेत है। हालांकि, 26 सितंबर के मुकाबले आज 27 सितंबर को टाटा कैपिटल के जीएमपी में 5 रुपये की गिरावट आई है। गुरुवार को टाटा कैपिटल के आईपीओ का जीएमपी 30 रुपये प्रति शेयर था।

कैसा होगा टाटा कैपिटल का आईपीओ

यह एक मेनबोर्ड आईपीओ है। टाटा कैपिटल की तरफ से आईपीओ के जरिए नए शेयर भी जारी किए जाएंगे। वहीं, कुछ मौजूदा निवेशक अपनी हिस्सेदारी भी कम करेंगे। टाटा कैपिटल, आईपीओ के जरिए 21,00,00,000 नए शेयर जारी करेगी। वहीं, ऑफर फार सेल के तहत कंपनी 47,58,24,280 शेयर जारी करेगी।

कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए भी आईपीओ में कोटा तय किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार टाटा कैपिटल के आईपीओ का साइज 17000 करोड़ रुपये हो सकता है। बता दें, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने टाटा कैपिटल के आईपीओ को लिस्टिंग के लिए अतिरिक्त समय दिया है। पहले लिस्टिंग की डेडलाइन 30 सितंबर थी।

क्या हो सकता है प्राइस बैंड

अनिस्टेड मार्केट में 350 रुपये से 380 रुपये के आस-पास टाटा कैपिटल के आईपीओ का अनुमान जता रहा है। बता दें, चालू वित्त वर्ष की तिमाही में टाटा कैपिटल का नेट प्रॉफिट 1041 करोड़ रुपये रहा था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Tata Capital IPO के प्राइस बैंड का सोमवार को हो सकता ऐलान, GMP पहुंचा 25 रुपये