
Tata Capital IPO पहले दिन 39% भरा, GMP में भी सुधार, आज दांव लगाने का दूसरा दिन
Tata Capital IPO GMP Today: कंपनी का आईपीओ पहले दिन ही 39 प्रतिशत भर गया था। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार रिटेल कैटगरी में इस मेनबोर्ड आईपीओ को पहले दिन 0.35 प्रतिशत, क्यूआईबी कैटगरी में 0.52 प्रतिशत और एनआईआई कैटगरी में 0.29 प्रतिशत का आवेदन मिला है।
Tata Capital IPO GMP Today: टाटा कैपिटल आईपीओ के सब्सक्रिप्शन का आज मंगलवार को दूसरा दिन है। कंपनी का आईपीओ पहले दिन ही 39 प्रतिशत भर गया था। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार रिटेल कैटगरी में इस मेनबोर्ड आईपीओ को पहले दिन 0.35 प्रतिशत, क्यूआईबी कैटगरी में 0.52 प्रतिशत और एनआईआई कैटगरी में 0.29 प्रतिशत का आवेदन मिला है। बता दें, ग्रे मार्केट में भी कंपनी की स्थिति में सुधार हुआ है।

क्या है जीएमपी? (Tata Capital IPO GMP Today)
इंवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार टाटा कैपिटल के आईपीओ का जीएमपी एक बार फिर से 10 रुपये के पार पहुंच गया है। यह आईपीओ आज मंगलवार को 12.5 रुपये जीएमपी पर ट्रेड कर रहा है। 5 अक्टूबर को टाटा कैपिटल के आईपीओ का जीएमपी 7.5 रुपये था। यानी तब से अबतक ग्रे मार्केट में कंपनी की स्थिति और बेहतर और शानदार हुई है।
क्या है प्राइस बैंड?
टाटा कैपिटल के आईपीओ का प्राइस बैंड 310 रुपये से 326 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी ने 46 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14996 रुपये का इंवेस्टमेंट करना होगा।
टाटा कैपिटल के आईपीओ का साइज 15511.87 करोड़ रुपये का है। कंपनी आईपीओ के जरिए 21 करोड़ फ्रेश शेयर और 26.58 करोड़ शेयर ऑफर फार सेल के जरिए जारी करेगी। यह आईपीओ 6 अक्टूबर को खुला था। निवेशकों के पास 8 अक्टूबर तक दांव लगाने का मौका है।
एलआईसी ने भी लगाया है पैसा
ऑफर फार सेल में टाटा संस भी अपने हिस्से के शेयरों को बेच रहे हैं। बता दें, एंकर निवेशकों से टाटा कैपिटल के आईपीओ ने 4641.83 करोड़ रुपये जुटाए थे। कंपनी का आईपीओ एंकर निवेशकों के लिए 3 अक्टूबर को खुला था। एलआईसी भी एंकर निवेशकों की लिस्ट में शामिल है। एलआईसी ने बतौर एंकर निवेशक कंपनी में 700 करोड़ रुपये का निवेश किया है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)





