Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Tata Capital Files DRHP to SEBI for IPO check details
पैसा लेकर हो जाइए तैयार, आने जा रहा है टाटा ग्रुप की दिग्गज कंपनी का IPO, सेबी के पास हुआ आवेदन

पैसा लेकर हो जाइए तैयार, आने जा रहा है टाटा ग्रुप की दिग्गज कंपनी का IPO, सेबी के पास हुआ आवेदन

संक्षेप:

टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा कैपिटल (Tata Capital IPO) का आईपीओ आने जा रहा है। कंपनी ने मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर्स जमा करवाया है। कंपनी आईपीओ के जरिए पैसा जुटाने का प्रयास करेगी। टाटा कैपिटल आईपीओ के जरिए 475.80 मिलियन शेयर जारी कर सकती है।

Tue, 5 Aug 2025 03:04 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा कैपिटल (Tata Capital IPO) का आईपीओ आने जा रहा है। कंपनी ने मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर्स जमा करवाया है। कंपनी आईपीओ के जरिए पैसा जुटाने का प्रयास करेगी। टाटा कैपिटल आईपीओ के जरिए 475.80 मिलियन शेयर जारी कर सकती है। इस आईपीओ में फ्रेश शेयर और ऑफर फार सेल के जरिए शेयर जारी होंगे। बता दें, टाटा संस के निवेश वाली कंपनी टाटा कैपिटल आईपीओ के जरिए 210 मिलियन नए शेयर जारी करेगी। वहीं, 265.80 मिलियन शेयर मौजूदा शेयरहोल्डर्स बेचेंगे। कंपनी फ्रेश इश्यू से जुटाए पैसे का उपयोग अपने भविष्य की योजनाओं के लिए करेगी।

ये भी पढ़ें:NSDL IPO का जीएमपी दे रहा 15% के प्रीमियम की लिस्टिंग का संकेत

किसको नियुक्त किया गया लीड मैनेजर

आईपीओ के लिए कोटक महिंद्रा कैपिटल, बीएनपी परिबास, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स को बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है। बता दें, टाटा कैपिटल ने अप्रैल के महीने में कॉन्फिडेंशियल आईपीओ पेपर्स दाखिल किया था। वहीं, बीते महीने इसका अप्रूवल सेबी से मिल गया था। अब नया अपडेटेड DRHP कंपनी की तरफ से जमा करवाया गया है।

ये भी पढ़ें:आज से खुल रहा है Highway Infrastructure IPO, ग्रे मार्केट में कंपनी का जलवा

RBI के नियमों के वजह से लाना पड़ रहा है आईपीओ

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से तय की गई डेडलाइन की वजह से बड़े एनबीएफसी आईपीओ लाना पड़ रहा है। तय नियमों के अनुसार टाटा कैपटिल को सितंबर 2025 तक लिस्ट होना अनिवार्य हो गया है। बता दें, आरबीआई की गाइडलाइन में कहा गया था कि अपर लेयर एनबीएफसी को नोटिफिकेशन जारी होने के 3 साल के अंदर शेयर बाजार में लिस्ट होना होगा। यह समय सीमा सितंबर 2025 तक है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)