6 महीने में 416% चढ़ा गया यह शेयर, खरीदने की मची है लूट, ₹46 है भाव

Feb 10, 2026 05:13 pm ISTVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share

शेयर में यह तेजी ऐसे समय आई जब दलाल स्ट्रीट पर भी रौनक दिखी और पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों के चलते सेंसेक्स और निफ्टी 50 दोनों में करीब 0.2% से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई। भारत–अमेरिका ट्रेड डील को लेकर बने सकारात्मक माहौल ने निवेशकों के सेंटीमेंट को और मजबूत किया। 

6 महीने में 416% चढ़ा गया यह शेयर, खरीदने की मची है लूट, ₹46 है भाव

TAKE Solutions: ₹50 से कम कीमत वाला स्मॉल-कैप शेयर टेक सॉल्यूशंस मंगलवार, 10 फरवरी को शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी के साथ चर्चा में रहा। इंट्रा-डे ट्रेड में यह शेयर करीबन 5% उछलकर ₹46.85 तक पहुंच गया, जो इसका 52 हफ्तों का नया उच्चतम स्तर है। शेयर में यह तेजी ऐसे समय आई जब दलाल स्ट्रीट पर भी रौनक दिखी और पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों के चलते सेंसेक्स और निफ्टी 50 दोनों में करीब 0.2% से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई। भारत–अमेरिका ट्रेड डील को लेकर बने सकारात्मक माहौल ने निवेशकों के सेंटीमेंट को और मजबूत किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

6 महीने में तगड़ा रिटर्न

अगर रिटर्न की बात करें तो टेक सॉल्यूशंस निवेशकों के लिए एक मल्टीबैगर स्टॉक साबित हुआ है। अप्रैल 2025 में शेयर का 52 हफ्तों का निचला स्तर ₹6.70 था, जहां से अब तक इसमें करीब 591% की जबरदस्त उछाल आ चुकी है। बीते 1 साल में शेयर 300%, जबकि पिछले 6 महीनों में 420% चढ़ चुका है। इसके अलावा, 3 महीनों में 100% और पिछले 1 महीने में 15% की तेजी भी दर्ज की गई है। यही वजह है कि यह शेयर स्मॉल-कैप निवेशकों की रडार पर बना हुआ है।

शेयरों में तेजी की वजह

तेजी की एक बड़ी वजह कंपनी का हालिया ऐलान भी माना जा रहा है। टेक सॉल्यूशंस ने 'वन मिनट क्लिनिक' (One Minute Clinic) नाम से एक नया AI-सक्षम स्मार्ट डायग्नोस्टिक और प्रिवेंटिव हेल्थकेयर यूनिट शुरू करने की योजना की घोषणा की है। कंपनी ने इस जानकारी को 10 फरवरी को सेबी के लिस्टिंग नियमों के तहत रेगुलेटरी फाइलिंग में साझा किया। यह पहल भारत के बढ़ते प्रिवेंटिव हेल्थकेयर सेक्टर में कंपनी की मौजूदगी मज़बूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

क्या है डिटेल

कंपनी के मुताबिक, ये क्लिनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल हेल्थ टेक्नोलॉजी की मदद से कुछ ही मिनटों में जरूरी हेल्थ चेक, डिजिटल रिपोर्ट, शुरुआती बीमारी के संकेत और टेली-कंसल्टेशन की सुविधा देंगे। टेक सॉल्यूशंस इन स्मार्ट हेल्थ यूनिट्स को चीन से इम्पोर्ट करने की योजना बना रही है, ताकि तेजी से इनका विस्तार किया जा सके। कंपनी के डायरेक्टर परमेश्वर धनगरे ने कहा कि आने वाले समय में प्रिवेंटिव हेल्थकेयर भारत की हेल्थ सिस्टम की अहम नींव बनेगा। उन्होंने यह भी बताया कि भारत का प्रिवेंटिव हेल्थकेयर मार्केट 2030 तक $197 बिलियन तक पहुंचने का अनुमान है, जिससे इस सेक्टर में बड़े मौके बनते नजर आ रहे हैं।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak

वर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,