
6वीं बार डिविडेंड देने जा रही है यह कंपनी, हर शेयर पर मिलेगा ₹35 का मुनाफा, कल रखें नजर
शेयरधारकों के लिहाज से यह चालू वित्त वर्ष में एक मजबूत रिटर्न माना जा रहा है। बता दें कि बीएसई पर दी गई जानकारी के मुताबिक, कंपनी ने इससे पहले 5 बार डिविडेंड दिया है। इसका शेयर प्राइस 3068.65 रुपये है।
Dividend Stock: ताल टेक लिमिटेड (पहले ताल एंटरप्राइजेज लिमिटेड) ने अपने शेयरधारकों के लिए कल, शुक्रवार का दिन बेहद खास होने वाला है। दरअसल, कंपनी के शेयर कल एक्स डिविडेंड में ट्रेड करेंगे। बता दें कि हाल ही में कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए दूसरा अंतरिम डिविडेंड घोषित किया था। बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 6 जनवरी 2026 को हुई बैठक में ₹10 फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर ₹35 (350%) का डिविडेंड देने को मंजूरी दी। इस डिविडेंड के जरिए कंपनी कुल ₹10.91 करोड़ रुपये अपने निवेशकों में बांटेगी। शेयरधारकों के लिहाज से यह चालू वित्त वर्ष में एक मजबूत रिटर्न माना जा रहा है। बता दें कि बीएसई पर दी गई जानकारी के मुताबिक, कंपनी ने इससे पहले 5 बार डिविडेंड दिया है। इसका शेयर प्राइस 3068.65 रुपये है।
क्या है डिटेल
कंपनी की बोर्ड मीटिंग 6 जनवरी को सुबह 10:30 बजे शुरू होकर 11:00 बजे खत्म हुई, जिसमें यह अहम फैसला लिया गया। डिविडेंड से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं SEBI के लिस्टिंग नियमों के अनुसार तय की गई हैं। कंपनी ने पहले ही एक्सचेंज को इसकी जानकारी दे दी थी। ताल टेक का कहना है कि यह फैसला कंपनी की मजबूत वित्तीय स्थिति और बेहतर कैश फ्लो को दिखाता है, जिससे शेयरधारकों को सीधे फायदा मिल सके।
16 जनवरी 2026 को रिकॉर्ड डेट
डिविडेंड पाने के लिए निवेशकों को रिकॉर्ड डेट का ध्यान रखना होगा। कंपनी ने 16 जनवरी 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है। जिन निवेशकों के नाम इस तारीख तक कंपनी के रजिस्टर में होंगे, वही इस अंतरिम डिविडेंड के हकदार होंगे। डिविडेंड का भुगतान 5 फरवरी 2026 या उससे पहले कर दिया जाएगा। कंपनी ने यह रिकॉर्ड डेट पहले ही 29 दिसंबर 2025 को एक्सचेंज को सूचित कर दी थी, ताकि निवेशकों को समय पर जानकारी मिल सके।
कंपनी की वित्तीय स्थिति
अगर पूरे वित्त वर्ष की बात करें तो ताल टेक ने डिविडेंड देने में लगातार मजबूती दिखाई है। वित्त वर्ष 2025-26 में अब तक कंपनी कुल ₹20.26 करोड़ रुपये का अंतरिम डिविडेंड घोषित कर चुकी है। शेयर के प्रदर्शन पर नजर डालें तो लंबे समय में स्टॉक ने शानदार रिटर्न दिए हैं। पिछले 5 साल में शेयर करीब 837% तक चढ़ चुका है, जबकि एक साल में इसमें लगभग 5% की बढ़त दर्ज हुई है। हालांकि, बीते 6 महीनों में शेयर में हल्की कमजोरी भी दिखी है। फिलहाल, कंपनी का यह डिविडेंड एलान निवेशकों के भरोसे को और मजबूत करता नजर आ रहा है।

लेखक के बारे में
Varsha Pathakवर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
और पढ़ें



