
डिफेंस कंपनी का 60% हिस्सा खरीदने का ऐलान, 6% बढ़ा भाव, नेट प्रॉफिट 77% बढ़ा
संक्षेप: Syrma SGS Technology Ltd के शेयरों में आज मंगलवार को 6 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। इस उछाल के पीछे की वजह कंपनी से जुड़ी दो बड़ी खबर है। बता दें, कंपनी के नेट प्रॉफिट में सितंबर तिमाही के दौरान 77 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।
Syrma SGS Technology Ltd के शेयरों में आज मंगलवार को 6 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। इस उछाल के पीछे की वजह कंपनी से जुड़ी दो बड़ी खबर है। बता दें, कंपनी के नेट प्रॉफिट में सितंबर तिमाही के दौरान 77 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। वहीं, Syrma SGS Technology Ltd ने डिफेंस और टेक्नोलॉजी कंपनी में 60 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने का ऐलान किया है।

52 वीक लो लेवल के करीब शेयर
बीएसई में Syrma SGS Technology Ltd के शेयर आज बीएसई में बढ़त के साथ 825.80 रुपये के लेवल पर खुला। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 6 प्रतिशत की तेजी के बाद 856 रुपये के लेवल पर पहुंच गया। आज कंपनी के शेयर 52 वीक हाई 873.80 रुपये के लेवल के करीब पहुंच गए हैं। बता दें, इस कंपनी का 52 वीक लो लेवल 355.05 रुपये है।
कंपनी के नेट प्रॉफिट में 77% का इजाफा
Syrma SGS Technology Ltd सितंबर तिमाही के दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 64 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 36.20 करोड़ रुपये रहा था। सालाना आधार पर कंपनी के प्रॉफिट में 77 प्रतिशत की तेजी की आई है।
शेयर बाजार में कैसा प्रदर्शन
पिछले तीन के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 21 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, 6 महीने में Elcome Integrated Systems का स्टॉक का भाव 82 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, 3 साल में इस कंपनी के शेयरों में 205 प्रतिशत की तेजी आई है।
सितंबर तिमाही के दौरान कंपनी का रेवन्यू 37.60 प्रतिशत के इजाफे के बाद 1145.80 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 832.70 करोड़ रुपये रहा था। बता दें, कंपनी का EBITDA का भी सालाना आधार पर 62.30 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।
इस कंपनी का 60% हिस्सा खरीदने का ऐलान
Syrma SGS Technology Ltd ने घोषणा की है कि वह डिफेंस कंपनी Elcome Integrated Systems का 60 प्रतिशत हिस्सा 235 करोड़ रुपये में खरीद रही है। बाकि बचा 40 प्रतिशत हिस्सा अगले तीन साल में कई बार में खरीदेगी।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)





