
97 पैसे के शेयर में दनादन लग रहा अपर सर्किट, 5 बोनस शेयर दे रही कंपनी, रिकॉर्ड डेट नजदीक
Bonus Share: आईटी सेक्टर से जुड़ा एक पेनी स्टॉक सिल्फ टेक्नोलॉजीज लिमिटेड मंगलवार को निवेशकों के बीच चर्चा में आ गया। कंपनी के शेयर में 10% का अपर सर्किट लगा। कंपनी के शेयर आज 0.97 रुपये के इंट्रा डे हाई पर पहुंच गए।
Bonus Share: आईटी सेक्टर से जुड़ा एक पेनी स्टॉक सिल्फ टेक्नोलॉजीज लिमिटेड मंगलवार को निवेशकों के बीच चर्चा में आ गया। कंपनी के शेयर में 10% का अपर सर्किट लगा। कंपनी के शेयर आज 0.97 रुपये के इंट्रा डे हाई पर पहुंच गए। बता दें कि शेयरों में इस तेजी के पीछे बोनस शेयर का ऐलान है। दरअसल, कंपनी के बोर्ड ने 5:11 बोनस शेयर देने जा रही है और इसके लिए रिकॉर्ड डेट तय करने का ऐलान किया। बोनस शेयर की खबर के बाद स्टॉक में जोरदार खरीदारी देखने को मिली।
कंपनी ने क्या कहा
कंपनी ने बताया है कि बुधवार, 17 दिसंबर को सिल्फ टेक्नोलॉजीज का शेयर एक्स-डेट पर ट्रेड करेगा। इसका मतलब यह है कि अगर कोई निवेशक बोनस शेयर का फायदा लेना चाहता है, तो उसे मंगलवार, 16 दिसंबर तक इस शेयर को खरीदना होगा। कंपनी ने घोषणा की है कि वह हर 11 मौजूदा शेयर पर 5 बोनस शेयर देगी। बोनस शेयर का मकसद शेयरधारकों को इनाम देना और बाजार में शेयर की लिक्विडिटी बढ़ाना होता है। इस खबर के बाद से ही स्टॉक में तेजी का माहौल बना हुआ है।
बता दें कि भारतीय शेयर बाजार में T+1 सेटलमेंट सिस्टम लागू है। यानी जो शेयर 16 दिसंबर तक खरीदे जाएंगे, वे रिकॉर्ड डेट तक निवेशक के डीमैट अकाउंट में क्रेडिट हो जाएंगे और वही निवेशक बोनस शेयर के हकदार होंगे। 17 दिसंबर या उसके बाद खरीदे गए शेयरों पर बोनस का फायदा नहीं मिलेगा। बोनस की घोषणा के साथ कंपनी एक बार फिर डिजिटल निवेशकों के बीच सुर्खियों में आ गया है, खासकर उन निवेशकों के लिए जो कम कीमत वाले शेयरों में अवसर तलाशते हैं।
कंपनी का कारोबार
सिल्फ टेक्नोलॉजीज लिमिटेड की स्थापना 1992 में इंदौर में हुई थी। कंपनी मुख्य रूप से आईटी और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट के कारोबार में सक्रिय है। यह कस्टमाइज्ड सॉफ्टवेयर, बिजनेस एप्लिकेशन, वेबसाइट डेवलपमेंट और आईटी सॉल्यूशंस जैसी सेवाएं देती है। इसके अलावा कंपनी का काम सिर्फ IT तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आईटी सर्विसेज, सोलर पावर ट्रेडिंग, अखबार प्रकाशन, एजुकेशन, बीपीओ/केपीओ, एफएमसीजी, डिस्ट्रीब्यूशन, एग्रीकल्चर ट्रेडिंग और रिन्यूएबल एनर्जी सॉल्यूशंस जैसे कई सेक्टर में भी फैला हुआ है। यही विविध कारोबार इसे दूसरे पेनी स्टॉक्स से अलग बनाता है।





