जोमैटो के बाद स्विगी ने भी दिया झटका! 17% तक बढ़ाई प्लेटफॉर्म फीस; शेयर में आया उछाल

Sarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

स्विगी (Swiggy) ने अपनी प्लेटफॉर्म फीस ₹14.99 से बढ़ाकर ₹17.58 कर दी है, यानी हर ऑर्डर पर ₹2.59 ज्यादा देने होंगे। यह करीब 17% की बढ़ोतरी है। दिलचस्प बात यह है कि कुछ दिन पहले ही जोमैटो (Zomato) ने भी अपनी फीस 19% बढ़ाई थी। 

जोमैटो के बाद स्विगी ने भी दिया झटका! 17% तक बढ़ाई प्लेटफॉर्म फीस; शेयर में आया उछाल

ऑनलाइन फूड ऑर्डर करने वालों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। जी हां, क्योंकि स्विगी (Swiggy) ने अपनी प्लेटफॉर्म फीस बढ़ा दी है, जिससे ग्राहकों को अब हर ऑर्डर थोड़ा महंगा पड़ सकता है। स्विगी (Swiggy) ने अपनी प्लेटफॉर्म फीस ₹14.99 से बढ़ाकर ₹17.58 कर दी है, यानी हर ऑर्डर पर ₹2.59 ज्यादा देने होंगे। यह करीब 17% की बढ़ोतरी है। दिलचस्प बात यह है कि कुछ दिन पहले ही जोमैटो (Zomato) ने भी अपनी फीस 19% बढ़ाई थी। अब GST जोड़ने के बाद दोनों प्लेटफॉर्म पर लगभग समान ₹17.58 फीस लग रही है। आइए जरा विस्तार से जानते हैं कि स्विगी यह कीमतें क्यों बढ़ा रही है?

क्यों बढ़ रही हैं कीमतें?

स्विगी (Swiggy) ने पहली बार अप्रैल 2023 में सिर्फ ₹2 की प्लेटफॉर्म फीस शुरू की थी, जो अब बढ़कर करीब 8 गुना हो चुकी है। विशेषज्ञों के अनुसार, कंपनियां अब मुनाफा बढ़ाने और अपने बिजनेस को मजबूत करने के लिए फीस बढ़ा रही हैं।

कंपनियों द्वारा लिया जाने वाला प्लेटफॉर्म शुल्क

कंपनीप्लेटफॉर्म फीअमाउंट
स्विगी (Swiggy)फिक्स फी (कस्टूमर)₹17.58 (+GST)
इटरनल (Eternal)फिक्स फी (कस्टूमर)₹17.58 (+GST)
अर्बन (Urban Company)कमीशन (पार्टनर)8.5% - 25% प्रति बुकिंग
मेशो (Meesho)कमीशन0%

मार्केट में मजबूत पकड़

एलारा कैपिटल (Elara Capital) के एक्सपर्ट करण तौरानी का कहना है कि स्विगी (Swiggy) और जोमैटो (Zomato) का बाजार पर मजबूत कब्जा है। इसे डुओपॉली कहा जा रहा है, यानी बाजार में दो ही बड़ी कंपनियों का दबदबा है। फिलहाल, नए खिलाड़ियों के लिए इस मार्केट में जगह बनाना आसान नहीं दिख रहा।

शेयर बाजार पर असर

इस खबर के बाद स्विगी (Swiggy) के शेयर में तेजी देखने को मिली और यह करीब 2.83% तक चढ़ गया। खबर लिखे जाने तक कंपनी का शेयर 280.25 रुपये पर था। सिर्फ स्विगी (Swiggy) ही नहीं, बल्कि अन्य प्लेटफॉर्म कंपनियों जैसे अर्बन कंपनी (Urban Company) और मेशो (Meesho) के शेयरों में भी उछाल आया।

ग्राहकों पर क्या असर पड़ेगा?

अब हर बार फूड ऑर्डर करने पर आपको थोड़ा ज्यादा खर्च करना पड़ेगा। भले ही बढ़ोतरी छोटी लगे, लेकिन बार-बार ऑर्डर करने वालों के लिए यह खर्च बढ़ सकता है। स्विगी (Swiggy) और जोमैटो (Zomato) की फीस बढ़ोतरी दिखाती है कि कंपनियां अब तेजी से प्रॉफिटेबल बनने की कोशिश कर रही हैं। ग्राहकों के लिए खाना ऑर्डर करना थोड़ा महंगा होगा, लेकिन कंपनियों के लिए यह कदम उनके बिजनेस को मजबूत बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak

सर्वेश्वर पाठक अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में बिजनेस और ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। सर्वेश्वर बिजनेस और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की खबरों, रिव्यू और गहराई से किए गए एनालिसिस के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है, जिसमें उन्होंने अपनी मजबूत पकड़ और समझ के जरिए एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल की और वर्ष 2019 में ईटीवी भारत के साथ अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया, जहां उन्होंने अपनी लेखन शैली और विश्लेषण क्षमता को और निखारा।

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर केवल एक पत्रकार ही नहीं, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी निभाते हैं। उन्हें बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े अभियानों में विशेष रुचि है। अपने विश्वविद्यालय के दिनों में उन्होंने महाराष्ट्र के गोंदिया में दो महीने से अधिक समय तक सोशल वेलफेयर से जुड़े कार्य किए, जहां उन्होंने कई स्कूलों और विश्वविद्यालयों के छात्रों को उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। लेखन के अलावा सर्वेश्वर को बचपन से ही क्रिकेट खेलने और डांस का शौक है, जो उनके व्यक्तित्व को संतुलित और ऊर्जावान बनाता है। उनका उद्देश्य सिर्फ खबरें लिखना ही नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक और प्रेरित करना भी है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,