सुजलॉन के शेयर में लंबी छलांग का अनुमान, 2 ब्रोकरेज दे रहे खरीदने की सलाह

Deepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

ब्रोकरेज फर्म ने सुजलॉन एनर्जी को 'खरीदे' रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस 64 रुपये तय किया है। इसका मतलब है कि मौजूदा स्तर 40 रुपये से इसमें 56% से ज्यादा बढ़त की गुंजाइश है। 

सुजलॉन के शेयर में लंबी छलांग का अनुमान, 2 ब्रोकरेज दे रहे खरीदने की सलाह

एनर्जी सेक्टर की कंपनी सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने निवेशकों को लॉन्ग टर्म में मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। हालांकि, बीते कुछ समय से यह शेयर सुस्त पड़ा है। अब ब्रोकरेज JM Financial ने शेयर को खरीदने की सलाह दी है।

शेयर का भाव

ब्रोकरेज फर्म ने सुजलॉन एनर्जी को 'खरीदे' रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस 64 रुपये तय किया है। इसका मतलब है कि मौजूदा स्तर 40 रुपये से इसमें 56% से ज्यादा बढ़त की गुंजाइश है। शेयर के 52 हफ्ते का हाई 74.30 रुपये और लो 38.17 रुपये है। बीते 9 मार्च को शेयर लो पर था। JM Financial का यह भरोसा इस उम्मीद पर आधारित है कि मजबूत ऑपरेटिंग लेवरेज के चलते, अधिक डिस्पैच होने की वजह से सुजलॉन का रेवेन्यू साल-दर-साल (YoY) 51% तक बढ़ सकता है।

ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि हमें उम्मीद है कि 4QFY25 में 573MW के मुकाबले 4QFY26 में डिस्पैच 874MW रहेगा। सेंट्रम ब्रोकिंग का रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर को लेकर नजरिया पॉजिटिव है। इसने सुजलॉन पर 'BUY' रेटिंग के साथ कवरेज शुरू किया है। ब्रोकरेज ने कंपनी के लिए 74 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।

गेल से मिला है ऑर्डर

हाल ही में सुजलॉन समूह ने गेल (इंडिया) से 100 मेगावाट की पवन ऊर्जा परियोजना का ऑर्डर हासिल किया है। कंपनी के बयान के अनुसार, यह वित्त वर्ष 2025-26 में सुजलॉन को मिला चौथा सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम (पीएसयू) ऑर्डर है, जो इसकी मजबूत और समग्र क्षमताओं को दर्शाता है।

इस परियोजना से उत्पन्न बिजली महाराष्ट्र के नंदुरबार में गेल के आगामी पेट्रोरसायन संयंत्र को कॉर्बन उत्सर्जन में कटौती करने में मदद करेगी। पीएसयू के क्षेत्र में अपनी रणनीति को मजबूत करते हुए, भारत की प्रमुख नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी सुजलॉन समूह ने गेल से अपनी छठी 100 मेगावाट की पवन ऊर्जा परियोजना की घोषणा की।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में सुजलॉन एनर्जी का मुनाफा लगभग 15 प्रतिशत बढ़कर 445 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से राजस्व बढ़ने के कारण यह वृद्धि हुई है। कंपनी ने कहा कि 31 दिसंबर, 2024 को समाप्त तिमाही के लिए उसका मुनाफा 388 करोड़ रुपये था। सुजलॉन का परिचालन राजस्व बढ़कर 4,228 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 2,969 करोड़ रुपये था।

मैनेजमेंट में बदलाव

हाल में सुजलॉन ने अजय कपूर को मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ग्रुप) नियुक्त किया है। कंपनी ने जे पी चलसानी को नवगठित 'ग्रुप एग्जीक्यूटिव काउंसिल' में पदोन्नत भी किया है। जे पी चलसानी प्रमुख प्रबंधकीय कार्मिक (केएमपी) के रूप में नामित रहेंगे और चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक के अधीन काम करेंगे। वहीं अजय कपूर समूह में बदलाव को आगे बढ़ाएंगे, उसके व्यवसायों का विस्तार करेंगे और संगठन को उसके अगले विकास चरण के लिए तैयार करेंगे। अजय, चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक विनोद तांती के अधीन काम करेंगे।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,