
सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में 2% की तेजी, एक्सपर्ट को 43% उछाल का भरोसा, दिया BUY रेटिंग
Suzlon Energy Share price: ग्रीन एनर्जी स्टॉक सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में आज बाजार की कमजोरी के बीच भी तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में 2 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है। सुजलॉन एनर्जी के शेयरों के प्रदर्शन को लेकर एक्सपर्ट्स भी बुलिश हैं।
Suzlon Energy Share price: ग्रीन एनर्जी स्टॉक सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में आज बाजार की कमजोरी के बीच भी तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में 2 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है। सुजलॉन एनर्जी के शेयरों के प्रदर्शन को लेकर एक्सपर्ट्स भी बुलिश हैं। ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल का मानना है कि सुजलॉन एनर्जी के शेयरों का भाव 43 प्रतिशत तक चढ़ सकता है।
बीएसई में सुजलॉन एनर्जी का शेयर 52.27 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 2 प्रतिशत की तेजी के साथ 53 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया था। इस कंपनी का मार्केट कैप 71 हजार करोड़ रुपये के पार है।
कंपनी को मजबूत डिमांड की उम्मीद
भले ही केंद्र सरकार से मिलने वाले टेंडर्स में कमी आई हो लेकिन इसके बाद भी सुजलॉन एनर्जी को उम्मीद है कि विंड पावर में डिमांड का मजबूत वातावरण बना रहेगा। कंपनी ने कहा कि सरकारी टेंडर्स की कटौती का मामूली प्रभाव ही कंपनी पर पड़ेगा।
क्या है टारगेट प्राइस
बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के अनुसार ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल ने 74 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। जोकि शुक्रवार की क्लोजिंग की तुलना में 43 प्रतिशत अधिक है। ब्रोकरेज हाउस सुजलॉन एनर्जी के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है।
इस साल शेयर बाजार में कंपनी संघर्ष करती नजर आई है। सुजलॉन एनर्जी के शेयरों की कीमतों में 2025 में 15 प्रतिशत की गिरावट आई है। जबकि इस दौरान निफ्टी 50 में 10.50 प्रतिशत की तेजी आई है। बता दें, बीते 6 महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में करीब 22 प्रतिशत की गिरावट आई है।
भले ही यह साल सुजलॉन एनर्जी के शेयरों के प्रदर्शन के लिहाज से चुनौतीपूर्ण रहा हो लेकिन कंपनी ने बीते दो साल में पोजीशनल निवेशकों को 34 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं, 5 साल में कंपनी के शेयरों का भाव 1481 प्रतिशत बढ़ा है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)





