
₹74 तक जाएगा सुजलॉन एनर्जी का शेयर! 2-2 एक्सपर्ट्स बुलिश, जानें क्या बताई वजह
Suzlon Energy Share Price: देश की लीडिंग विंड टरबाइन उत्पादन करने वाली कंपनी सुजलॉन एनर्जी के प्रदर्शन को लेकर एक्सपर्ट्स बुलिश हैं। बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के अनुसार ब्रोकरेज हाउस आनंद राठी को उम्मीद है कि यह स्टॉक आने वाले समय में अच्छा प्रदर्शन करेगा।
Suzlon Energy Share Price: देश की लीडिंग विंड टरबाइन उत्पादन करने वाली कंपनी सुजलॉन एनर्जी के प्रदर्शन को लेकर एक्सपर्ट्स बुलिश हैं। बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के अनुसार ब्रोकरेज हाउस आनंद राठी को उम्मीद है कि यह स्टॉक आने वाले समय में अच्छा प्रदर्शन करेगा। इसके पीछे की वजह ब्रोकरेज हाउस ने 6.2 गीगावाट के रिकॉर्ड ऑर्डर बुक को बताया है। ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि वित्त वर्ष 2028 तक यह 9 से 10 गीगावाट सालाना बढ़ेगा।

क्या सेट किया है गया टारगेट प्राइस
ब्रोकरेज हाउस ने सुजलॉन एनर्जी के शेयरों को BUY टैग दिया है। ब्रोकरेज हाउस ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि प्रोजेक्ट को पूरा करने में निरंतरता और मजबूत ऑर्डर बुक की वजह से BUY रेटिंग दी गई है। ब्रोकरेज हाउस ने 70 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है।
मोतीलाल ओसवाल ने सुजलॉन एनर्जी के लिए 74 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। इस ब्रोकरेज हाउस ने BUY रेटिंग को बरकरार रखा है। वहीं, नुवामा की तरफ से 66 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ होल्ड की रेटिंग दी गई है।
कंपनी के नेट कैश की स्थिति कैसी?
सुजलॉन का ऑर्डर बुक 6 गीगावाट को क्रॉस कर गया है। अब यह 6.2 गीगावाट हो चुका है। यानी इस वित्त वर्ष की पहली छमाही में 2 गीगावाट का इजाफा हुआ है। सितंबर तिमाही के अंततक सुजलॉन एनर्जी का नेट कैश 1480 करोड़ रुपये रह गया है।
आज कंपनी के शेयरों में दिखी बिकवाली
सुजलॉन एनर्जी के शेयर आज शेयर बाजार में संघर्ष करते हुए दिखाई दिए हैं। बाजार के बंद होने के समय पर सुजलॉन एनर्जी के शेयर 3.76 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57.39 रुपये के लेवल पर बंद हुए थे। पिछले एक महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 6.24 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, एक साल में स्टॉक का भाव 14 प्रतिशत लुढ़का है। बता दें, 5 साल में सुजलॉन एनर्जी के शेयरों की कीमतों में 2009 प्रतिशत की तेजी आई है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ सलाह जरूर लें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिंदुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)





