
₹64 पर जाएगा यह एनर्जी शेयर, अभी सस्ता है दाम, आपका है दांव?
Q3 FY26 में कंपनी का शुद्ध मुनाफा साल-दर-साल 14.8% बढ़कर ₹445.2 करोड़ रहा, जबकि रेवेन्यू 42.4% की तेजी के साथ ₹4,228 करोड़ तक पहुंच गया।
Suzlon Energy Share: सुजलॉन एनर्जी के शेयरों को लेकर ब्रोकरेज फर्मों की राय अब भी पॉजिटिव बनी हुई है, लेकिन दिसंबर 2025 तिमाही (Q3 FY26) के नतीजों के बाद कुछ फर्मों ने अपने टारगेट प्राइस घटा दिए हैं। कमजोर तिमाही नतीजों और प्रोजेक्ट्स के कमिशनिंग में आ रही दिक्कतों की वजह से यह कटौती की गई है। शुक्रवार को सुजलॉन का शेयर 1.2% गिरकर ₹47.28 पर बंद हुआ, जिससे कंपनी का मार्केट कैप घटकर करीब ₹65,000 करोड़ रह गया। पिछले एक महीने में शेयर 10% गिर चुका है और यह अपने 52 हफ्ते के हाई ₹74.30 से करीब 36% नीचे ट्रेड कर रहा है।
कंपनी के तिमाही नतीजे
तिमाही नतीजों की बात करें तो सुजलॉन की कमाई और मुनाफे में अच्छी बढ़त देखने को मिली। Q3 FY26 में कंपनी का शुद्ध मुनाफा साल-दर-साल 14.8% बढ़कर ₹445.2 करोड़ रहा, जबकि रेवेन्यू 42.4% की तेजी के साथ ₹4,228 करोड़ तक पहुंच गया। EBITDA 48% बढ़कर ₹730.5 करोड़ रहा और मार्जिन सुधरकर करीब 17.3–17.4% हो गया। बेहतर ऑर्डर मिक्स और 617 मेगावाट की डिलीवरी ने नतीजों को सहारा दिया। तिमाही के अंत में कंपनी के पास ₹1,556 करोड़ की नेट कैश पोजिशन भी रही, जो उसकी बैलेंस शीट को मजबूत बनाती है। हालांकि, ग्राउंड लेवल पर कुछ चुनौतियां बनी हुई हैं।
ब्रोकरेज फर्म की राय
ब्रोकरेज फर्म जेएम फाइनेंशियल के मुताबिक, जमीन उपलब्धता, राइट ऑफ वे (RoW) और ग्रिड कनेक्टिविटी जैसी समस्याओं के चलते प्रोजेक्ट्स का कमिशनिंग धीमा पड़ा है। पिछले सात तिमाहियों में डिलीवर किए गए 3,175 मेगावाट में से अब तक सिर्फ 778 मेगावाट ही कमिशन हो पाया है। इसके बावजूद कंपनी का ऑर्डर बुक 6.4 गीगावाट पर मजबूत बना हुआ है। जेएम फाइनेंशियल ने FY27 और FY28 की डिलीवरी के अनुमान थोड़े घटाए हैं, लेकिन शेयर पर ‘बाय’ रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस ₹70 से घटाकर ₹64 कर दिया है।
दूसरी ब्रोकरेज नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने भी टारगेट में कटौती की है। नुवामा के मुताबिक, साइट और RoW से जुड़ी दिक्कतों के चलते क्लाइंट ऑफटेक सीमित रहा, जिससे डिलीवरी मैनेजमेंट के अनुमान से 15–20% कम रही। इसके बावजूद कंपनी ने FY26 के लिए 60% सालाना ग्रोथ का गाइडेंस बनाए रखा है और Q4 में करीब 850 मेगावाट के एक्जीक्यूशन की उम्मीद जताई है। नुवामा ने शेयर पर ‘बाय’ रेटिंग रखते हुए टारगेट प्राइस ₹60 से घटाकर ₹55 कर दिया है। कुल मिलाकर, चुनौतियों के बावजूद ब्रोकरेज को लंबी अवधि में सुजलॉन की ग्रोथ स्टोरी पर भरोसा बना हुआ है।

लेखक के बारे में
Varsha Pathakवर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
और पढ़ें



