Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़suzlon energy share in focus on monday penalty cut new factories fine and girish tanti statment is here
सुजलॉन के शेयर पर सोमवार को रहेगी नजर, कंपनी से जुड़े हैं ये बड़े अपडेट

सुजलॉन के शेयर पर सोमवार को रहेगी नजर, कंपनी से जुड़े हैं ये बड़े अपडेट

संक्षेप:

हाल ही में सुजलॉन ने गुजरात राज्य कर अधिकारियों के एक आदेश की जानकारी दी। यह मामला सूजलॉन की पूरी तरह स्वामित्व वाली सहायक कंपनी Suzlon Global Services Limited से जुड़ा था, जो अब मुख्य कंपनी में विलय हो चुकी है।

Dec 07, 2025 06:37 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Suzlon energy share price: शेयर बाजार में सोमवार को ट्रेडिंग के दौरान सुजलॉन एनर्जी के शेयर पर निवेशकों की नजर रहेगी। दरअसल, कंपनी से जुड़े कुछ अपडेट हैं। यही वजह है कि सोमवार को शेयर में हलचल की उम्मीद है। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को इस दिग्गज कंपनी के शेयर बंद हुए और बीएसई पर 1.77% की बढ़त के साथ 51.75 रुपये पर बंद हुए जबकि पिछली बार यह 50.85 रुपये पर बंद हुआ था। सुजलॉन के शेयर के 52 हफ्ते का हाई 74.30 रुपये है। शेयर के 52 हफ्ते का लो 46 रुपये है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या है अपडेट?

हाल ही में सुजलॉन ने गुजरात राज्य कर अधिकारियों के एक आदेश की जानकारी दी। यह मामला सूजलॉन की पूरी तरह स्वामित्व वाली सहायक कंपनी Suzlon Global Services Limited से जुड़ा था, जो अब मुख्य कंपनी में विलय हो चुकी है। कर अधिकारियों ने ई-वे बिल प्रावधानों के उल्लंघन को लेकर पहले भारी जुर्माना लगाया था। हालांकि कंपनी की अपील पर सुनवाई करते हुए गांधीडहम के डिप्टी कमिश्नर ऑफ स्टेट टैक्स (अपील) ने कंपनी की दलीलें स्वीकार कर लीं। अब जुर्माने की राशि घटाकर केवल ₹50,000 कर दी गई है।

सुजलॉन ने बताया कि वह अपनी उत्पादन क्षमता को बढ़ाने और भविष्य की मांग को पूरा करने के लिए तीन नए AI-इनेबल्ड स्मार्ट-ब्लेड मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स स्थापित करने जा रही है। ये नए स्मार्ट यूनिट्स न सिर्फ उत्पादन प्रक्रिया को अधिक आधुनिक और कुशल बनाएंगे बल्कि सुजलॉन की मौजूदा सुविधाओं को अपग्रेड करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। हाल ही में कंपनी ने केंद्रीय भूजल प्राधिकरण से जुड़ी एक नियामक चूक का खुलासा किया। सुजलॉन ने भूजल के उपयोग के लिए एनओसी प्राप्त करने हेतु आवेदन देर से जमा करने के लिए 1 लाख रुपये का जुर्माना अदा किया है।

सुजलॉन समूह के अधिकारी ने क्या कहा?

सुजलॉन समूह के उपाध्यक्ष गिरीश तांती का अनुमान है कि सरकार 40 गीगावॉट से अधिक बिना कॉन्ट्रैक्ट वाली रिन्यूएबल एनर्जी कैपिसिटी को स्थिर और प्रेषणीय नवीकरणीय ऊर्जा (एफडीआरई) विकल्प में परिवर्तित कर सकती है क्योंकि यह विकल्प साधारण सौर और पवन परियोजनाओं की तुलना में अधिक भरोसेमंद है।

सरकारी दस्तावेजों के अनुसार लगभग 45.34 गीगावॉट क्षमता के लिए विद्युत खरीद समझौते (पीपीए) पर अब तक हस्ताक्षर नहीं हुए हैं। सरकार इन परियोजनाओं के लिए समाधान खोजने में सक्रिय है। निविदा के विजेता वितरण कंपनियों के साथ समझौता करने का प्रयास कर रहे हैं।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
दीपक कुमार, हिन्दुस्तान डिजिटल में बिजनेस की खबरें लिखते हैं। वह स्टॉक मार्केट, यूटिलिटी समेत बिजनेस सेक्शन से जुड़ी हर खबरों की ना सिर्फ समझ रखते हैं, बल्कि आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। दीपक की बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी जबरदस्त पकड़ है। उन्हें बेहतरीन काम की सराहना मिलती रही है और सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से सीवान (बिहार) के रहने वाले दीपक के पास करीब 11 साल का अनुभव है। करियर की बात करें तो अमर उजाला से शुरू हुआ सफर दैनिक भास्कर,आजतक, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप होते हुए हिन्दुस्तान डिजिटल तक पहुंच चुका है। फिलहाल, वह हिन्दुस्तान डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए हिमाचल यूनिवर्सिटी चले गए। दीपक सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्हें नई-नई तकनीक से रूबरू होना अच्छा लगता है। खाली वक्त में फिल्में देखना या क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।