Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Suzlon energy q3 profit up 15 percent 445 crore rs stock falls 5 percent target price here
15% उछला सुजलॉन का मुनाफा फिर भी शेयर में भूचाल, चेक करें टारगेट प्राइस

15% उछला सुजलॉन का मुनाफा फिर भी शेयर में भूचाल, चेक करें टारगेट प्राइस

संक्षेप:

चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 445.28 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले फाइनेंशियल ईयर की इसी तिमाही के 386.92 करोड़ रुपये के मुकाबले 15.1 प्रतिशत ज्यादा है। तिमाही नतीजों के बीच सुजलॉन के शेयर में बड़ी गिरावट आई।

Feb 05, 2026 03:26 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Suzlon energy share price: रिन्यूएबल एनर्जी की बड़ी कंपनी सुजलॉन एनर्जी ने दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 445.28 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले फाइनेंशियल ईयर की इसी तिमाही के 386.92 करोड़ रुपये के मुकाबले 15.1 प्रतिशत ज्यादा है। दिसंबर तिमाही में कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू 42.4 प्रतिशत बढ़कर 4228.18 करोड़ रुपये था जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 2968.81 करोड़ रुपये था। तिमाही नतीजों के बीच सुजलॉन के शेयर में बड़ी गिरावट आई। सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को सुजलॉन के शेयर 5 पर्सेंट टूट गए। शेयर का ट्रेडिंग रेंज 50.04 रुपये के हाई से 47.10 रुपये के लो के बीच रहा। हाल ही में घरेलू ब्रोकरेज मोतीलाल ओसवाल ने सुजलॉन के शेयर का लक्ष्य मूल्य 74 रुपये रखा है। वहीं, JM फाइनेंशियल ने शेयर का लक्ष्य 70 रुपये तय किया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

तिमाही डिलीवरी में आया उछाल

सुजलॉन ने अपनी स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि यह ग्रोथ कंपनी की अब तक की सबसे ज्यादा तिमाही डिलीवरी 617 MW की वजह से हुई, जो एक साल पहले की इसी तिमाही में डिलीवर किए गए 447 MW से ज्यादा है। कंपनी का एबिटा इस तिमाही में 48 प्रतिशत बढ़कर 739 करोड़ रुपये हो गया जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 500 करोड़ रुपये था। एबिटा मार्जिन साल-दर-साल 16.8 प्रतिशत से बढ़कर 17.5 प्रतिशत हो गया। कंपनी ने दिसंबर तिमाही तक 1556 करोड़ रुपये की नेट कैश पोजीशन की भी रिपोर्ट दी। कंपनी के पास 25 GW से ज्यादा का प्रोजेक्ट डेवलपमेंट पाइपलाइन है और अभी 2.4 GW का काम चल रहा है।

कंपनी के अधिकारी ने क्या कहा?

सुजलॉन ग्रुप के वाइस चेयरमैन गिरीश तांती ने कहा कि कंपनी ने सुजलॉन 2.0 शुरू किया है, जो एक पूरी तरह से बिजनेस बदलने की रणनीति है जिसका मकसद खुद को एक फुल-स्टैक क्लीन एनर्जी सॉल्यूशंस ग्रुप के तौर पर स्थापित करना है। उन्होंने बताया कि इस रणनीतिक बदलाव से कंपनी का दायरा विंड, सोलर, स्टोरेज और नई क्लीन एनर्जी टेक्नोलॉजी तक बढ़ गया है। सुजलॉन ग्रुप के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर जेपी चलासानी के मुताबिक 30 सालों में सबसे ज्यादा डिलीवरी के बावजूद हमारा क्लोजिंग ऑर्डर बुक 6.4 GW का है, जो इस तिमाही के ओपनिंग ऑर्डर बुक से ज्यादा है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,