कर्ज फ्री हो गई यह कंपनी, 52 वीक हाई से 34% डिस्काउंट पर ट्रेड कर रहा शेयर

Feb 11, 2026 06:04 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

ताजा आंकड़े बताते हैं कि 31 दिसंबर 2025 तक सूर्या रोशनी के पास ₹245 करोड़ का नेट कैश सरप्लस था और कंपनी पूरी तरह कर्ज मुक्त हो गई है। शेयर के 52 हफ्ते का हाई 358.30 रुपये है। इस लिहाज से यह शेयर 52 वीक हाई से 34% डिस्काउंट पर आ गया है।

कर्ज फ्री हो गई यह कंपनी, 52 वीक हाई से 34% डिस्काउंट पर ट्रेड कर रहा शेयर

Surya roshni share price: आमतौर पर निवेशक शेयर बाजार में ट्रेडिंग करते हैं तो उनकी नजर ऐसी कंपनी पर होती है जिसकी फाइनेंशियल कंडीशन सही हो। उदाहरण के लिए कंपनी का बैलेंस शीट कैसा है और कर्ज फ्री है या नहीं। ऐसे तमाम फैक्टर होते हैं जिस पर निवेशकों की नजर रहती है। आज हम आपको एक ऐसी कंपनी के बारे में बताएंगे जो अब कर्ज फ्री हो चुकी है।

कौन सी है कंपनी?

यह कंपनी सूर्या रोशनी लिमिटेड है। ताजा आंकड़े बताते हैं कि 31 दिसंबर 2025 तक सूर्या रोशनी के पास ₹245 करोड़ का नेट कैश सरप्लस था और कंपनी पूरी तरह कर्ज मुक्त हो गई है। कंपनी के CFO भारत भूषण सिंघल के मुताबिक बेहतर कैपेसिटी यूटिलाइजेशन, वर्किंग कैपिटल ऑप्टिमाइजेशन और लागत नियंत्रण के चलते यह उपलब्धि हासिल हुई।

कैसे रहे तिमाही नतीजे?

बुधवार को सूर्या रोशनी लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही (Q3FY26) के नतीजे जारी किए। दिसंबर तिमाही के दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 11.4% घटकर ₹79.7 करोड़ रह गया। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी ने ₹90 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था। राजस्व की बात करें तो यह 3.2% की वृद्धि के साथ ₹1,928 करोड़ पर पहुंच गया, जो एक साल पहले ₹1,868 करोड़ था।

एबिटा की बात करें तो यह 3.2% घटकर ₹145 करोड़ रह गया, जबकि पिछले वर्ष यह ₹149.7 करोड़ था। एबिटा मार्जिन घटकर 7.5% हो गया, जो एक साल पहले 8% था। कंपनी ने बताया कि दिसंबर तिमाही के दौरान स्टील पाइप्स सेगमेंट कंपनी का सबसे बड़ा कारोबार बना रहा। इस सेगमेंट से ₹1,451 करोड़ का राजस्व आया, जिसे 2.37 लाख टन की मजबूत डिस्पैच वॉल्यूम का सहारा मिला। लाइटिंग और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेगमेंट ने बेहतर प्रदर्शन किया। इस सेगमेंट का राजस्व करीब 6% सालाना वृद्धि के साथ ₹476 करोड़ रहा। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर राजू बिष्टा के मुताबिक एयरपोर्ट, रेलवे, टनल, स्टेडियम जैसी इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में प्रोफेशनल लाइटिंग सेगमेंट लगातार ग्रोथ ड्राइवर बना हुआ है। वहीं, कंज्यूमर अप्लायंसेज में वॉटर हीटर का प्रदर्शन मजबूत रहा।

शेयर का हाल

नतीजों के बाद शेयर बाजार में कंपनी के शेयर दबाव में रहे। बुधवार को बीएसई पर सूर्या रोशनी का शेयर 8% से ज्यादा गिरकर 251.55 रुपये के नीचे आ गया। शेयर की क्लोजिंग 5.87% टूटकर 234.90 रुपये पर आ गई। शेयर के 52 हफ्ते का हाई 358.30 रुपये है। इस लिहाज से यह शेयर 52 वीक हाई से 34% डिस्काउंट पर आ गया है। यह शेयर 205.30 रुपये के निचले स्तर तक गया है। यह 52 हफ्ते का लो है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,