IT स्टॉक्स में उछाल, Infosys-Wipro से लेकर TCS, टेक महिंद्रा तक के शेयर चढ़े
मुख्य बातें
- निफ्टी आईटी इंडेक्स में टॉप पर इन्फोसिस है
- इसके शेयर 3 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1194.70 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं
- आज इन्फोसिस के शेयर 1182 रुपये पर खुले थे
- कोफोर्ज में 1.84 प्रतिशत की तेजी है और आज सुबह 1410 रुपये पर खुलने के बाद यह 1432.40 रुपये तक पहुंच गया

IT Stocks: गुरुवार की छुट्टी के बाद आज शेयर माार्केट खुला तो सबसे अधिक रौनक आईटी स्टॉक्स में देखने को मिली। इन्फोसिस की अगुआई में निफ्टी आईटी इंडेक्स 1.74 प्रतिशत ऊपर 29409 के लेवल पर पहुंच गया। इसमें शामिल सभी शेयर हरे निशान पर थे। जबकि, सेंसेक्स-निफ्टी में उतार-चढ़ाव जारी था।
निफ्टी आईटी इंडेक्स में टॉप पर इन्फोसिस है। इसके शेयर 3 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1194.70 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं। आज इन्फोसिस के शेयर 1182 रुपये पर खुले थे। कोफोर्ज में 1.84 प्रतिशत की तेजी है और आज सुबह 1410 रुपये पर खुलने के बाद यह 1432.40 रुपये तक पहुंच गया। सुबह पौने 10 बजे यह 1414 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।
विप्रो का घरेलू मार्केट भी जलवा
विप्रो को सर्विसनाउ के साथ अपनी साझेदारी के विस्तार के ऐलान का फायदा यहां घरेलू मार्केट भी मिल रहा है। इसके शेयर 1.75 प्रतिशत चढ़कर 205.10 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे। विप्रो सुबह 211 रुपये के हाई पर खुला था। बता दें अमेरिकी शेयर मार्केट में गुरुवार को विप्रो एडीआर में 20 प्रतिशत की छलांग लगाई, जो अक्टूबर 2008 के बाद कंपनी के यूएस-लिस्टेड शेयरों में एक दिन की सबसे बड़ी छलांग है। पिछले दस कारोबारी सेशन में से आठ में इस एडीआर ने बढ़त दर्ज की है।
LTIM और पर्सिस्टेंट भी चमके
एलटीआईमाइंडट्री में भी 1.77 फीसद की तेजी है। आज LTIM 4019.90 रुपये पर खुलकर बहुत जल्द 4124.90 के लेवल को टच कर गया। 10 बजे के करीब 4059.10 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। पर्सिस्टेंट भी 5150 रुपये पर खुला और 5259.90 रुपये पर पहुंच गया। अब इसमें 1.70 प्रतिशत की तेजी है। 10 बजे के करीब यह आईटी स्टॉक 5185.30 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।
OFSS, टीसीएस और टेक महिंद्रा में भी तेजी
इसके बाद एम्फेसिस था। इसमें 1.51 प्रतिशत की तेजी थी। एम्फेसिस के शेयर आज 2300 रुपये पर खुले और दस बजे के करीब 2266.70 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे। इनके अलावा ओरेकल फाइनेंस 1.30 प्रतिशत की तेजी के साथ 10433.50 रुपये पर पहुंच गया।
दूसरी ओर एचसीएलटेक भी 1.21 प्रतिशत ऊपर 1180 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा था। टीसीएस और टेक महिंद्रा में बढ़त 1 प्रतिशत से नीचे थी। टेक महिंद्रा 2305.80 रुपये और टीसीएस 1463.50 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।
(डिस्क्लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)
लेखक के बारे में
Drigraj Madheshiaदृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें


