
फाइनेंशियल कंपनी का नेट प्रॉफिट 18% बढ़ा, ₹16 डिविडेंड का ऐलान, शेयरों में 8% की तेजी
कंपनी के नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 18.90 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। अक्टूबर से दिसंबर 2025 के दौरान सुंदरम फाइनेंस लिमिटेड का नेट प्रॉफिट 541.40 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी के शेयरों में 8 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।
Sundaram Finance Ltd: वित्तीय कंपनी सुंदरम फाइनेंस लिमिटेड ने तिमाही नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी के नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 18.90 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। अक्टूबर से दिसंबर 2025 के दौरान सुंदरम फाइनेंस लिमिटेड का नेट प्रॉफिट 541.40 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 455.50 करोड़ रुपये रहा था। बता दें, कंपनी ने तिमाही नतीजों के साथ एक शेयर पर 16 रुपये का डिविडेंड देने का भी ऐलान किया है।
कंपनी का नेट इंटरेस्ट इनकम 19 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 913 करोड़ रुपये रहा है। जोकि लोन बुक में अच्छी बढ़त को दर्शाता है। सुंदर फाइनेंस लिमिटेड ने दिसंबर तिमाही के दौरान 8847 करोड़ रुपये का डिस्ट्रीब्यूशन किया है। कंपनी का एसेट 16 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ 58,236 करोड़ रुपये रहा है।
डिविडेंड का भी ऐलान
बोर्ड ने तिमाही नतीजों के साथ एक शेयर पर 16 रुपये के डिविडेंड का भी ऐलान किया है। सुंदरम फाइनेंस लिमिटेड ने इस डिविडेंड के लिए 6 फरवरी 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। कंपनी योग्य निवेशकों डिविडेंड का भुगतान 25 फरवरी या उसके बाद करेगी।
शेयरों में तेज उछाल
सुंदर फाइनेंस लिमिटेड के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। बीएसई में आज वित्तीय कंपनी का शेयर 4977.85 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में यह 8 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 5399.95 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। कंपनी का 52 वीक हाई 5415.45 रुपये और 52 वीक लो लेवल 4200 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 59 हजार करोड़ रुपये का है।
पिछले एक साल में सुंदरम फाइनेंस लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 19 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, दो साल में यह स्टॉक 49 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)





