Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़sundar pichai said bursting of ai bubbles all companies are affected
AI पर बोले सुंदर पिचाई, बुलबुला फटने से सभी कंपनियों पर पड़ेगा असर

AI पर बोले सुंदर पिचाई, बुलबुला फटने से सभी कंपनियों पर पड़ेगा असर

संक्षेप:

गूगल की मूल कंपनी अल्फाबेट के प्रमुख सुंदर पिचाई ने चेतावनी दी है कि अगर कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का बुलबुला फटता है तो इससे सभी कंपनियां प्रभावित होंगी। इस बीच गूगल ने अपना सबसे अपग्रेडेड एआई मॉडल, जेमिनी 3 पेश किया।

Nov 19, 2025 06:03 am ISTDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

गूगल की मूल कंपनी अल्फाबेट के प्रमुख सुंदर पिचाई ने चेतावनी दी है कि अगर कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का बुलबुला फटता है तो इससे सभी कंपनियां प्रभावित होंगी। उन्होंने स्वीकार किया कि इस साल तकनीकी उछाल को बढ़ावा देने वाले एआई निवेश के पीछे "अतार्किकता" मौजूद थी।न्यूज एजेंसियों के मुताबिक एक इंटरव्यू में पिचाई से पूछा गया कि क्या गूगल एआई बुलबुले के फटने से प्रभावित होगा, इस पर उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि कोई भी कंपनी इससे अछूती नहीं रहेगी, हमारे सहित।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने विशाल ऊर्जा आवश्यकताओं की चेतावनी दी, जो पिछले साल अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी के अनुसार वैश्विक बिजली खपत का 1.5 प्रतिशत थी। पिचाई ने कहा कि नए ऊर्जा स्रोत विकसित करने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कार्रवाई आवश्यक है।

एलन मस्क ने सुंदर पिचाई को एक शब्द में दिया जवाब

गूगल ने अपना सबसे अपग्रेडेड एआई मॉडल, 'जेमिनी 3' पेश किया। इसके सीईओ सुंदर पिचाई ने ट्विटर पर एक दिलचस्प पोस्ट करते हुए लिखा, "Geminiii" - यहां 'जेमिनी' शब्द के अंत में अतिरिक्त 'i' जोड़े गए हैं, जो रोमन अंकों में तीन (3) को दर्शाता है।

इस पोस्ट पर गूगल के प्रतिद्वंद्वी एआई कंपनी xAI के सीईओ एलन मस्क ने भी एक घंटे के अंदर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "बधाई।" पिचाई और मस्क दोनों की पोस्ट को लोगों ने खूब सराहा।

लोगों ने क्या कहा?

एक व्यक्ति ने मस्क को जवाब देते हुए लिखा, “आपको कभी न कभी उनके साथ साझेदारी तो करनी ही होगी, आपसी सम्मान काफी गहरा है।” एक अन्य ने लिखा, “यह तो सच्ची दोस्ती है।” किसी ने कहा, “ऐसा मॉडल सोचिए जो इतना प्रभावशाली हो कि प्रतिस्पर्धी भी उसकी तारीफ करें।” एक और व्यक्ति ने लिखा, "मैं आप दोनों को बहुत पसंद करता हूं।"

Geminiii 3 क्या है

गूगल केसीईओ सुंदर पिचाई ने इस एआई मॉडल को कंपनी का "सबसे बुद्धिमान" मॉडल बताया है। उन्होंने कहा कि यह "जेमिनी की सभी क्षमताओं को एक साथ जोड़ता है।"

यह तर्क करनेमें अत्याधुनिक है, जो गहराई और बारीकियों को समझने के लिए बनाया गया है। यह आपकी बात का संदर्भ और मकसद भी बेहतर ढंग से समझता है, जिससे कम प्रॉम्प्ट में बेहतर परिणाम मिलते हैं। गूगल डीपमाइंड के सीईओ डेमिस हसाबिस ने कहा कि जेमिनी 3 "मल्टीमॉडल समझ" के मामले में दुनिया का सबसे अच्छा मॉडल है।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia
टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल मिलाकर 20 साल का अनुभव। एचटी डिजिटल से पहले दृगराज न्यूज नेशन, दैनिक जागरण, हिंदुस्तान, सहारा समय और वॉच न्यूज एमपी /सीजी में रिपोर्टिग और डेस्क पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं। स्पेशल स्टोरीज,स्पोर्ट्स, पॉलिटिक्स, सिनेमा, स्पोर्ट्स के बाद अब बिजनेस की खबरें लिख रहे हैं। दृगराज, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।