Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़sukanya samriddhi yojana how to you gift daughter 47 lakh rs investment plan is here
इस स्कीम में बिटिया के लिए बनाएं 47 लाख रुपये का फंड, सरकार देती है 8.2% ब्याज

इस स्कीम में बिटिया के लिए बनाएं 47 लाख रुपये का फंड, सरकार देती है 8.2% ब्याज

संक्षेप:

बिटिया की पढ़ाई या शादी के खर्चे का इंतजाम करने के लिए सुकन्या समृद्धि योजना (एसएसवाई) एक बेहतर विकल्प हो सकता है। इस स्कीम में आप हर साल 1 लाख रुपये का निवेश कर 47 लाख रुपये तक का इंतजाम कर सकते हैं।

Jan 09, 2026 10:19 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Sukanya Samriddhi Yojana Calculator: बिटिया के जन्म के साथ ही माता-पिता की चिंता उसकी पढ़ाई और शादी की होने लगती है। वैसे तो ये लॉन्ग टर्म का प्लान होता है लेकिन सही समय पर निवेश करते हैं तो आपकी राह आसान हो जाती है। बिटिया की पढ़ाई या शादी के खर्चे का इंतजाम करने के लिए सुकन्या समृद्धि योजना (एसएसवाई) एक बेहतर विकल्प हो सकता है। इस स्कीम में आप हर साल 1 लाख रुपये का निवेश कर 45 से 47 लाख रुपये तक का इंतजाम कर सकते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

-योजना के तहत अकाउंट केवल बालिका के कानूनी अभिभावकों द्वारा ही खोला जा सकता है, जो या तो बच्ची के जैविक माता-पिता हों या न्यायालय द्वारा नियुक्त अभिभावक हों। बालिका के लिए खाता 10 वर्ष की आयु से पहले खोला जाना चाहिए। खाते की मैच्योरिटी अवधि खाता खोलने की तिथि से 21 वर्ष है और बालिका के 18 वर्ष की आयु के बाद विवाह होने पर ही इसे समय से पहले बंद करने की अनुमति है। इसके अतिरिक्त, बिटिया की उच्च शिक्षा के लिए शेष राशि के 50% तक की आंशिक निकासी की अनुमति है।

- इस योजना के तहत ब्याज दर 8.2% है। यह पूरी तरह से टैक्स फ्री है और सरकार समय-समय पर बदलती भी रहती है। यह खाता खोलने के लिए अभिभावक को पैन कार्ड की प्रतियां, पते का प्रमाण, पहचान का प्रमाण और साथ ही बालिका के रजिस्टर्ड जन्म प्रमाण पत्र की एक प्रति जमा करनी होगी।

कितना कर सकते हैं निवेश

योजना के तहत न्यूनतम निवेश ₹250 और अधिकतम ₹1.50 लाख है। खाता सक्रिय रखने के लिए, अभिभावक को पहले 15 वर्षों तक प्रत्येक वित्तीय वर्ष में कम से कम एक बार पैसे जमा करना होगा। इसके बाद 21 वर्षों की मैच्योरिटी अवधि तक खाते पर ब्याज मिलता रहेगा, इसलिए आगे किसी जमा की जरूरत नहीं है। यदि खाता एक बार निष्क्रिय हो जाता है तो ₹50 का जुर्माना अदा करके इसे सक्रिय किया जा सकता है।

47 लाख रुपये से ज्यादा फंड का ऐसे करें इंतजाम

प्रति वर्ष का निवेश- 1 लाख रुपये

निवेश मूल्य:₹15,00,000

मैच्योरिटी वर्ष:2047

मैच्योरिटी रकम: ₹47,88,079

अर्जित ब्याज:₹32,88,079

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
दीपक कुमार, हिन्दुस्तान डिजिटल में बिजनेस की खबरें लिखते हैं। वह स्टॉक मार्केट, यूटिलिटी समेत बिजनेस सेक्शन से जुड़ी हर खबरों की ना सिर्फ समझ रखते हैं, बल्कि आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। दीपक की बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी जबरदस्त पकड़ है। उन्हें बेहतरीन काम की सराहना मिलती रही है और सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से सीवान (बिहार) के रहने वाले दीपक के पास करीब 11 साल का अनुभव है। करियर की बात करें तो अमर उजाला से शुरू हुआ सफर दैनिक भास्कर,आजतक, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप होते हुए हिन्दुस्तान डिजिटल तक पहुंच चुका है। फिलहाल, वह हिन्दुस्तान डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए हिमाचल यूनिवर्सिटी चले गए। दीपक सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्हें नई-नई तकनीक से रूबरू होना अच्छा लगता है। खाली वक्त में फिल्में देखना या क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।