250 रुपये की शुरुआत से बनेगा बिटिया का फ्यूचर, सरकार देती है 8% ज्यादा का ब्याज

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • केंद्र सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना में आप मामूली रकम से निवेश शुरू कर सकते हैं
  • इस योजना में सरकार की ओर से 8 पर्सेंट से ज्यादा ब्याज दिया जाता है
  • आइए डिटेल में योजना के बारे में जान लेते हैं
black money

आमतौर पर पैरेंट्स को बिटिया के जन्म के साथ ही उसकी पढ़ाई और शादी की टेंशन होने लगती है। स्मार्ट पैरेंट्स वो होते हैं जो बिटिया के फ्यूचर गोल को ध्यान में रखकर निवेश की योजना बनाते हैं। कई ऐसी स्कीम हैं जिसमें आप अपनी बिटिया के नाम पर निवेश कर उसकी पढ़ाई या शादी तक एक बड़ा अमाउंट जुटा सकते हैं। ऐसी ही एक स्कीम सुकन्या समृद्धि योजना (एसएसवाई) है। केंद्र सरकार की इस योजना में आप मामूली रकम से निवेश शुरू कर सकते हैं। इस योजना में सरकार की ओर से 8 पर्सेंट से ज्यादा ब्याज दिया जाता है। आइए डिटेल में योजना के बारे में जान लेते हैं

योजना की खासियत

आपको बता दें कि एक बालिका का केवल एक सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट खोला जा सकता है और एक परिवार अधिकतम दो बालिकाओं के लिए अकाउंट खोल सकता है। हालांकि, जुड़वां या तीन जुड़वां बच्चों के मामले में संबंधित जन्म प्रमाण पत्र के साथ शपथ पत्र जमा करने पर दो से अधिक खाते खोलने की अनुमति है। यह खाता बालिका के जन्म से लेकर 10 वर्ष की आयु तक कभी भी खोला जा सकता है।

पैरेंट्स खोल सकते हैं अकाउंट

योजना के तहत माता-पिता या कानूनी अभिभावक अपनी बेटी के लिए किसी भी भारतीय डाकघर या सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और अधिकृत प्राइवेट सेक्टर के बैंकों (एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और आईडीबीआई बैंक) की शाखा में खाता खोल सकते हैं। जब तक बालिका 18 वर्ष की नहीं हो जाती, तब तक खाता माता-पिता/अभिभावक द्वारा प्रबंधित किया जाता है। 18 वर्ष की आयु होने पर खाताधारक लड़की जरुरी दस्तावेज जमा करके स्वयं खाते का नियंत्रण अपने हाथ में ले सकती है।

कौन-कौन से डॉक्युमेंट

सुकन्या समृद्धि खाता खोलने के लिए फॉर्म लेना होगा। यह फॉर्म बैंकों/डाकघरों में उपलब्ध है। इसके साथ ही बालिका का जन्म प्रमाण पत्र, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा जारी आधार संख्या और स्थायी खाता संख्या या आयकर नियमों में परिभाषित फॉर्म 60 आदि की भी जरूरत पड़ती है। बता दें कि यह खाता भारत में किसी भी स्थान पर स्थानांतरित किया जा सकता है।

250 रुपये के निवेश से शुरुआत

इस खाते में न्यूनतम 250 रुपये की प्रारंभिक जमा राशि से शुरुआत कर सकते हैं। एक वित्तीय वर्ष में कम से कम 250 रुपये और वार्षिक जमा सीमा 1,50,000 रुपये है। इससे अधिक राशि पर ब्याज नहीं मिलेगा और उसे वापस कर दिया जाएगा। खाता खोलने की तारीख से अधिकतम 15 वर्षों की अवधि के लिए जमा राशि जमा की जा सकती है। बेटियों के लिए समर्पित सुकन्या समृद्धि योजना में वर्तमान ब्याज दर 8.2% प्रति वर्ष है। इस योजना की ब्याज दर में लंबे समय से बदलाव नहीं किया गया है। बता दें कि हर तिमाही आधार पर सरकार योजना की ब्याज दर पर फैसला लेती है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़250 रुपये की शुरुआत से बनेगा बिटिया का फ्यूचर, सरकार देती है 8% ज्यादा का ब्याज