पस्त बाजार में भी शुगर कंपनियों के शेयर ने लगाई दहाड़, कुछ के ₹50 से भी कम भाव

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • बाजार में बिकवाली के बीच धामपुर शुगर लिमिटेड, द्वारिकेश शुगर लिमिटेड और बजाज हिंदुस्तान लिमिटेड जैसी शुगर कंपनियों के शेयरों में 15% तक की बढ़त देखी गई
  • आइए जानते हैं कि आखिर क्यों उछाल आया है
stock
शुगर स्टॉक्स में उछाल

Sugar stocks return: शेयर बाजार बुधवार को भले ही दबाव में हो लेकिन शुगर स्टॉक्स की रफ्तार अच्छी थी। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को धामपुर शुगर लिमिटेड, द्वारिकेश शुगर लिमिटेड और बजाज हिंदुस्तान लिमिटेड जैसी शुगर कंपनियों के शेयरों में 15% तक की बढ़त देखी गई। इसके अलावा, बलरामपुर चीनी मिल्स, ईआईडी पैरी (इंडिया), त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज, श्री रेणुका शुगर्स और बजाज हिंदुस्तान शुगर के शेयरों में भी हलचल देखने को मिली है। बता दें कि कई शुगर स्टॉक पेनी कैटेगरी के हैं। ये शेयर 50 रुपये से भी कम के हैं। आइए डिटेल में जान लेते हैं।

प्रमुख कंपनी शेयर का इंट्रा-डे हाई

धामपुर शुगर लिमिटेड 181.80 रुपये (करीब 10%)

द्वारिकेश शुगर लिमिटेड 50 रुपये (करीब 12%)

बजाज हिंदुस्तान लिमिटेड 21.26 रुपये (करीब 13%)

श्री रेणुका शुगर के शेयर में भी 8 पर्सेंट का उछाल आया और यह 25.96 रुपये तक जा पहुंचा। वहीं, त्रिवेणी इंजीनियरिंग के शेयर 4 पर्सेंट उछलकर 288.25 रुपये तक गए।

शुगर स्टॉक्स में उछाल के कारण

इसकी वजह कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और त्योहारी सीजन से पहले घरेलू बाजार में चीनी की कीमतों का बढ़ना था। इसके अलावा, सरकार की ओर से इंपोर्ट ड्यूटी हटाए जाने की खबरों से भी शुगर स्टॉक्स को बूस्ट मिला।

चीनी मिलों के लिए सरकार का फैसला

सरकार ने चीनी मिलों के लिए यह जरूरी कर दिया है कि वे बिक्री के सात दिनों के अंदर चीनी का स्टॉक भेज दें। यह आदेश 30 नवंबर, 2026 तक लागू रहेगा। यह कदम इसलिए उठाया गया है क्योंकि देखा गया था कि कुछ मिलें महीने की शुरुआत में ही बिक्री पूरी कर लेती थीं लेकिन स्टॉक महीने के आखिर में भेजती थीं। खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग ने कहा कि इस तरह देर से स्टॉक भेजने से कृत्रिम कमी पैदा हो सकती है और सट्टेबाजी वाली खरीद को बढ़ावा मिल सकता है।

विभाग ने चेतावनी दी है कि नियमों का पालन न करने वाली मिलों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और कहा है कि नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए वह चीनी मिलों के स्टॉक की फिजिकल जांच करती रहेगी। जुलाई में सरकार ने अगस्त से शुरू होने वाले चार महीनों के लिए व्यापारियों पर स्टॉक रखने की सीमा भी तय की थी।

इंपोर्ट ड्यूटी खत्म करने की तैयारी में सरकार

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, सरकार त्योहारों के मौसम से पहले घरेलू बाजार में चीनी की कीमतें कम करने और लोकल सप्लाई बढ़ाने के लिए चीनी पर लगने वाली 100% इंपोर्ट ड्यूटी को कम करने या खत्म करने पर विचार कर रही है। सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में बताया गया है कि सरकार इस पर गंभीरता से विचार कर रही है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़पस्त बाजार में भी शुगर कंपनियों के शेयर ने लगाई दहाड़, कुछ के ₹50 से भी कम भाव