सरकार के लगाम से चीनी के दाम धड़ाम: 6000 के नीचे आया थाेक भाव

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Sugar Prices: मुंबई और रायपुर में चीनी के दाम 6000 रुपये प्रति क्विंटल के नीचे आ गए हैं
  • मुंबई में दाम 850 रुपये गिरे हैं
  • दिल्ली में चीनी 6000 रुपये प्रति क्विंटल पर आ गई है
  • यह 6600 रुपये पर पहुंच गई थी

sugar price
6000 के नीचे आया चीनी का थाेक भाव, रिटेल में भी बड़ी राहत

मोदी सरकार के एक्शन के बाद चीनी के दाम तेजी से नीचे आ रहे हैं। दो दिन में खुदरा बाजार में चीनी 5 से 7 रुपये प्रति किलो तक सस्ती हुई है। जबकि थोक भाव 6000 से भी नीचे आ गए हैं। ChiniMandi के ताजा रेट्स के मुताबिक दिल्ली में मंगलवार को चीनी 63 रुपये किलो बिकी। इसका हाई 68 रुपये था।

वहीं, चीनी की कीमत कानपुर में अब 69 की जगह 63 रुपये पर आ गई है। मुंबई में चीनी का भाव अब 68 रुपये से घटकर 62 रुपये, गुवाहटी में 71 से घटकर 64, हैदराबाद में 70 से घटकर 63 और चेन्नई में 70 रुपये से घटकर 67 रुपये किलो रह गई। हालांकि कुशीनगर, गोरखपुर, बस्ती, महराजगंज जिलों में चीनी का फुटकर भाव अभी भी 60 से 65 रुपये किलो ही है।

चीनी के थोक भाव में भी गिरावट

अगर होलसेल प्राइस की बात करें तो मुंबई और रायपुर में चीनी के दाम 6000 रुपये प्रति क्विंटल के नीचे आ गए हैं। मुंबई में दाम 850 रुपये गिरे हैं। दिल्ली में चीनी 6000 रुपये प्रति क्विंटल पर आ गई है। यह 6600 रुपये पर पहुंच गई थी। कानपुर में भी चीनी के दाम में बड़ी गिरावट है। यहां एक क्विंटल चीनी 6050 रुपये पर आ गई है। बता दें मई-जून में एक्स-मिल कीमतें 3,900-4,200 रुपये प्रति क्विंटल थीं, जो जुलाई के बाद बढ़कर 5,700 रुपये से ऊपर पहुंच गईं।

17 अगस्त के बाद तेजी ने पकड़ी रफ्तार

बता दें 17 अगस्त के बाद चीनी की कीमतों में तेजी अचानक तेज हो गई। दिल्ली में 17 अगस्त को भाव 59 रुपये किलो था। अगले दिन यह 62 रुपये, 19 अगस्त को 64 रुपये और 20 अगस्त को 67 रुपये किलो पहुंच गया। इसके बाद 21 अगस्त को भाव 68 रुपये किलो हुआ और 22 अगस्त को भी इसी स्तर पर बना रहा। यानी दिल्ली में केवल 17 से 20 अगस्त के बीच चार दिनों में चीनी 8 रुपये किलो महंगी हो गई। दूसरे शहरों में भी इसी तरह तेज बढ़ोतरी देखने को मिली।

एक्शन में आई सरकार

चीनी के दाम में भारी तेजी ने मोदी सरकार के कान खड़े कर दिए। सरकार तुरंत एक्शन मोड में आ गई। जमाखोरी रोकने के लिए ताबड़तोड़ कार्रवाइयां शुरू हो गईं। चीनी मिलों को टाइट किया गया। इस बीच सरकार ने 10 लाख टन रॉ शुगर के शुल्क-मुक्त आयात का फैसला कर लिया। यानी सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का असर चीनी की कीमतों पर दिखना शुरू हो गयाा है।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़सरकार के लगाम से चीनी के दाम धड़ाम: 6000 के नीचे आया थाेक भाव