चीनी के दाम: दिल्ली से चेन्नई तक 2 से 4 रुपये हुई सस्ती, थोक में 500 तक टूटी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Sugar Price Down: दिल्ली में सोमवार को चीनी 65 रुपये किलो बिकी
  • वहीं, चीनी की कीमत कानपुर में 66, मुंबई में 65, रायपुर में 65, रांची में 67, गुवाहटी में 67, हैदराबाद में 67 और चेन्नई में 68 रुपये किलो रह गई

sugar price today
चीनी के गिरने लगे भाव।

Sugar Price Down: देश के प्रमुख शहरों में चीनी की खुदरा कीमतों में अगस्त के अंतिम सप्ताह में कीमतों में कमी दर्ज की जाा रही है। दिल्ली से चेन्नई तक चीनी के दाम सोमवार को 2 से 4 रुपये किलो कम हुए हैं। ChiniMandi के मुताबिक दिल्ली में सोमवार को चीनी 65 रुपये किलो बिकी। वहीं, चीनी की कीमत कानपुर में 66, मुंबई में 65, रायपुर में 65, रांची में 67, गुवाहटी में 67, हैदराबाद में 67 और चेन्नई में 68 रुपये किलो रह गई।

चीनी के थोक भाव में भी गिरावट

अगर होलसेल प्राइस की बात करें तो दिल्ली में सोमवार को चीनी 6600 रुपये प्रति क्विंटल से घटकर 6350 रुपये पर आ गई। कानपुर में भी दिल्ली वाले रेट पर बिक रही थी। जबकि, मुंबई में 500 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती होकर चीनी की कीमत 6250 रुपये पर आ गई।

बता दें 12 अगस्त से 22 अगस्त के बीच चीनी 14 से 17 रुपये प्रति किलो तक महंगी हो गई थी। इस दौरान गुवाहाटी में कीमत सबसे ज्यादा बढ़ी और यहां चीनी का भाव 71 रुपये किलो पहुंच गया। 24 अगस्त को दाम में सबसे अधिक गिरावट 4 रुपये की यहीं हुई।

ChiniMandi के आंकड़ों के मुताबिक, 12 अगस्त को दिल्ली में चीनी 54 रुपये किलो थी, जो 22 अगस्त को बढ़कर 68 रुपये किलो हो गई। यानी महज 10 दिनों में दिल्ली में भाव 14 रुपये किलो बढ़ गया। अब दो रुपये घटकर 65 रुपये पर आ गए हैं। इसी तरह कानपुर में कीमत 54 से बढ़कर 69 रुपये, रायपुर में 54 से 68 रुपये और मुंबई में 53 से 68 रुपये किलो हो गई। अब इन शहरों में रेट गिरने लगे हैं।

गुवाहाटी में सबसे ज्यादा तेजी और सबसे तेज गिरावट

क्षेत्रवार देखें तो गुवाहाटी में चीनी की कीमत सबसे ज्यादा बढ़ी है। यहां 12 अगस्त को भाव 54 रुपये किलो था, जो 22 अगस्त को बढ़कर 71 रुपये किलो हो गया। यानी उपभोक्ताओं को सिर्फ 10 दिनों में 17 रुपये ज्यादा चुकाने पड़े। अब राहत की बात ये है कि एक ही दिन में यहां चीनी के दाम 4 रुपये किलो गिर गए। चीनी 71 से 67 रुपये किलो पर आ गई है।

रांची और कोलकाता में भी चीनी के भाव में 16 रुपये किलो की तेजी दर्ज की गई थी। दोनों शहरों में 12 अगस्त को चीनी 54 रुपये किलो थी, जबकि 22 अगस्त को भाव 70 रुपये किलो पहुंच गया। हैदराबाद में कीमत 54 से बढ़कर 70 रुपये और चेन्नई में 55 से बढ़कर 70 रुपये किलो हो गई।

क्यों महंगी हुई चीनी

विशेषज्ञों के मुताबिक संकट केवल कम स्टॉक का नहीं, बल्कि उत्पादन के गलत अनुमान, नीतिगत फैसलों और गन्ने की बेहतर किस्मों की कमी का नतीजा है। 2025-26 सीजन में 315 लाख टन चीनी उपलब्ध होने का अनुमान था, लेकिन वास्तविक उत्पादन करीब 279 लाख टन ही रहा। उत्पादन घटने के संकेत मिलने के बावजूद सरकार ने फरवरी 2026 में निर्यात कोटा बढ़ाकर 20 लाख टन कर दिया। वास्तविक निर्यात करीब 8 लाख टन रहा। घरेलू खपत के बाद सीजन के अंत में करीब 34 लाख टन चीनी बचने का अनुमान है, जो दशकों के सबसे निचले स्तरों में है।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़चीनी के दाम: दिल्ली से चेन्नई तक 2 से 4 रुपये हुई सस्ती, थोक भाव भी गिरे