Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Sudeep Pharma Ltd IPO fully subscribed on first day GMP Crossed 100 rupee
पहले दिन ही भर गया यह IPO, ग्रे मार्केट में ₹100 पार प्रीमियम, दांव लगाने के अभी मौके

पहले दिन ही भर गया यह IPO, ग्रे मार्केट में ₹100 पार प्रीमियम, दांव लगाने के अभी मौके

संक्षेप:

Sudeep Pharma Ltd IPO: पहले दिन यह आईपीओ 1.43 गुना सब्सक्राइब किया गया है। रिटेल कैटगरी में आईपीओ को पहले दिन 1.53 गुना, क्यूआईबी में 0.09 गुना और एनआईआई में 3.01 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था।

Nov 22, 2025 09:00 am ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

IPO News: सुदीप फार्मा आईपीओ (Sudeep Pharma Ltd IPO) को पहले दिन रिटेल निवेशकों की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। पहले दिन यह आईपीओ पूरी तरह से भर गया है। पहले दिन यह आईपीओ 1.43 गुना सब्सक्राइब किया गया है। रिटेल कैटगरी में आईपीओ को पहले दिन 1.53 गुना, क्यूआईबी में 0.09 गुना और एनआईआई में 3.01 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। बता दें, कल यानी 21 नवंबर को आईपीओ के सब्सक्रिप्शन का पहला दिन था। यह आईपीओ 25 नवंबर तक खुला रहेगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जीएमपी 100 के पार

ग्रे मार्केट में भी स्थिति आज भी अच्छी है। इंवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ 115 रुपये के प्रीमियम पर आज ट्रेड कर रहा है। आज का जीएमपी करीब 20 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन की ओर इशारा कर रहा है। बीते कुछ दिनों के दौरान कंपनी के जीएमपी में गिरावट आई है। कंपनी के आईपीओ का सबसे अधिक जीएमपी 130 रुपये रहा है।

ये भी पढ़ें:5 टुकड़ों में बंट जाएगा स्टॉक, 20 बार डिविडेंड दे चुकी है कंपनी

क्या है आईपीओ का साइज

सुदीप फार्मा आईपीओ का साइज 895 करोड़ रुपये का है। कंपनी आईपीओ के जरिए 16 करोड़ फ्रेश शेयर जारी करेगी। वहीं, ऑफर फार सेल के जरिए कंपनी 1.35 करोड़ शेयर जारी करेगी।

क्या है प्राइस बैंड

सुदीप फार्मा आईपीओ का प्राइस बैंड 563 रुपये से 593 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी का लॉट साइज 25 शेयरों का बनाया गया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14825 रुपये का इंवेस्टमेंट करना होगा। बता दें, एंकर निवेशकों के लिए यह आईपीओ 20 नवंबर को खुला था। एंकर निवेशकों से कंपनी ने 268.50 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

ये भी पढ़ें:1 महीने में 15% चढ़ा शेयर, 3 साल के बाद प्रॉफिट में आई कंपनी, कीमत ₹150 से कम

सुदीप फार्मा ने आईपीओ के लिए आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया है। वहीं, एमयूएफजी इंटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है। बता दें, यह एक मेनबोर्ड आईपीओ आईपीओ है। जिसकी वजह से कंपनी की लिस्टिंग बीएसई और एनएसई में होगी।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।