Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Sudeep Pharma IPO going to open today GMP reached 122 rupee check price band here
आज से खुल रहा है फार्मा कंपनी का IPO, ग्रे मार्केट दिखा रहा ₹122 का फायदा

आज से खुल रहा है फार्मा कंपनी का IPO, ग्रे मार्केट दिखा रहा ₹122 का फायदा

संक्षेप:

Sudeep Pharma IPO: सुदीप फार्मा आईपीओ आज से रिटेल निवेशकों के लिए खुल रहा है। कंपनी का आईपीओ 21 नवंबर यानी आज से 25 नवंबर तक खुला रहेगा। इस आईपीओ का साइज 895 करोड़ रुपये का है। कंपनी फ्रेश इश्यू के जरिए 16 लाख शेयर जारी करेगी।

Nov 21, 2025 08:15 am ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Sudeep Pharma IPO: सुदीप फार्मा आईपीओ आज से रिटेल निवेशकों के लिए खुल रहा है। कंपनी का आईपीओ 21 नवंबर यानी आज से 25 नवंबर तक खुला रहेगा। इस आईपीओ का साइज 895 करोड़ रुपये का है। कंपनी फ्रेश इश्यू के जरिए 16 लाख शेयर जारी करेगी। वहीं, ऑफर फार सेल के तहत कंपनी के मौजूदा निवेशक आईपीओ में 1.35 करोड़ शेयर बेच रहे हैं। बता दें, एंकर निवेशकों से कंपनी ने 268.50 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या है प्राइस बैंड

सुदीप फार्मा आईपीओ का प्राइस बैंड 563 रुपये से 593 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी ने 25 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से रिटेल निवेशकों को कम से कम 14825 रुपये का इंवेस्टमेंट करना होगा। वहीं, एनआईआई को 350 शेयरों पर एक साथ दांव लगाना होगा।

ग्रे मार्केट में स्थिति बहुत मजबूत

इंवेस्टर्सगेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ अच्छी स्थिति में है। कंपनी का आईपीओ ग्रे मार्केट में 122 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। जोकि दर्शाता है कि यह आईपीओ लिस्टिंग के वक्त 715 रुपये पर मार्केट में एंट्री कर सकता है। ऐसी स्थिति रहने पर निवेशकों को पहले दिन ही 20.57% या एक लॉट पर 3050 रुपये का फायदा हो सकता है। कल से आज तक आईपीओ के जीएमपी में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बता दें, कंपनी का सबसे अधिक जीएमपी 130 रुपये 19 नवंबर को था।

किसके लिए कितना हिस्सा

क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए अधिकतम 50 प्रतिशत हिस्सा आरक्षित है। वहीं, रिटेल निवेशकों के लिए कम से कम 35 प्रतिशत और एनआईआई के लिए 15 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व है। आईपीओ के लिए कंपनी ने आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज लिमिटेड को बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया है। वहीं, MUFG इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को रजिस्ट्रार नियुक्त किया है।

मौजूदा समय में कंपनी के 6 मैन्युफैक्चरिंग सेंटर है। जिसकी कुल क्षमता 50,000 मैट्रिक टन है। कंपनी 200 से अधिक फार्मा, फूड आदि प्रोडक्ट्स बनाती है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।