
ग्रो और फिजिक्सवाला पर नहीं लगा पाए दांव, 21 नवंबर को खुल रहा फार्मा कंपनी का IPO, मिला शुभ संकेत
Sudeep Pharma IPO Details: अगर आप ग्रो और फिजिक्स वाला के आईपीओ पर दांव नहीं लगा पाए हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। सुदीप फार्मा का आईपीओ 21 नवंबर को खुल रहा है। कंपनी का आईपीओ 25 नवंबर तक खुला रहेगा। आज कंपनी ने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड भी सेट कर दिया है।
Sudeep Pharma IPO Details: अगर आप ग्रो और फिजिक्स वाला के आईपीओ पर दांव नहीं लगा पाए हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। सुदीप फार्मा का आईपीओ 21 नवंबर को खुल रहा है। कंपनी का आईपीओ 25 नवंबर तक खुला रहेगा। आज कंपनी ने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड भी सेट कर दिया है।

क्या तय हुई कीमत
सुदीप फार्मा आईपीओ का प्राइस बैंड 563 रुपये से 593 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। कंपनी ने 25 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से रिटेल निवेशकों को कम से कम 14825 रुपये का दांव लगाना होगा। बता दें, यह आईपीओ मेनबोर्ड सेगमेंट का है। इसलिए इसकी लिस्टिंग बीएसई और एनएसई दोनों जगह होगी।
क्या है आईपीओ का साइज
सुदीप फार्मा लिमिटेड का साइज 895 करोड़ रुपये का है। कंपनी आईपीओ के जरिए 16 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी। वहीं, ऑफर फार सेल के तहत कंपनी 1.35 करोड़ शेयर जारी करेगी।
किसके लिए कितना हिस्सा
क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए अधिकमत 50 प्रतिशत हिस्सा आईपीओ का आरक्षित रहेगा। वहीं, रिटेल निवेशकों के लिए कम से कम 35 प्रतिशत और एनआईआई के लिए कम से कम 15 प्रतिशत हिस्सा आरक्षित रहेगा।
इस कंपनी की स्थापन 1989 में हुई थी। मौजूदा समय में कंपनी अपने प्रोडक्ट्स को 100 देशों में बेच रही है। कंपनी देश में 6 मैन्युफैक्चरिंग सेंटर का संचालन कर रही है। जिसकी क्षमता 50,000 मैट्रिक टन की है। बता दें, सुदीप फार्मा के पास 200 से अधिक प्रोडक्ट्स हैं।
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज लिमिटेड को बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है। वहीं, MUFG इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है।
ग्रे मार्केट में भी पॉजिटिव स्थिति
इंवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी का आईपीओ 10 रुपये के प्रीमियम पर आज ट्रेड कर रहा है। निवेशकों के लिए यह अच्छा संकेत माना जा सकता है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)



