
पहले ही दिन फुल हुआ यह IPO, अभी से 115 रुपये चल रहा है GMP, कई दिग्गजों का दांव
सुदीप फार्मा का आईपीओ पहले ही दिन फुल हो गया है। कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में 115 रुपये के प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहे हैं। आईपीओ में कंपनी के शेयर का दाम 593 रुपये है।
सुदीप फार्मा के आईपीओ को निवेशकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। सुदीप फार्मा का आईपीओ पहले ही दिन फुल हो गया है। कंपनी के आईपीओ में सब्सक्रिप्शन के पहले ही दिन 1.43 गुना दांव लग गया है। सुदीप फार्मा का आईपीओ दांव लगाने के लिए 25 नवंबर तक खुला रहेगा। कंपनी के शेयर अभी से ग्रे मार्केट में 115 रुपये के प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहे हैं। सुदीप फार्मा के IPO में दिग्गज निवेशक मुकुल अग्रवाल और प्रशांत जैन ने भी दांव लगाया है। कंपनी के पब्लिक इश्यू का टोटल साइज 895 करोड़ रुपये तक का है।

593 रुपये शेयर का दाम 115 रुपये पहुंचा ग्रे मार्केट प्रीमियम
सुदीप फार्मा के आईपीओ में शेयर का दाम 593 रुपये है। वहीं, ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 115 रुपये के प्रीमियम पर हैं। अगर मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के हिसाब से देखें तो सुदीप फार्मा के शेयर 700 रुपये के ऊपर बाजार में लिस्ट हो सकते हैं। कंपनी के आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट 26 नवंबर तक फाइनल होगा। वहीं, कंपनी के शेयर शुक्रवार 28 नवंबर को BSE और NSE पर लिस्ट हो सकते हैं। आईपीओ से पहले कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 89.37 पर्सेंट है, जो कि इश्यू के बाद 76.15 पर्सेंट रह जाएगी।
पहले दिन IPO पर 1.43 गुना दांव
सुदीप फार्मा के आईपीओ (Sudeep Pharma IPO) पर पहले दिन 1.43 गुना दांव लगा है। कंपनी के आईपीओ में पहले दिन आम निवेशकों का कोटा 1.53 गुना सब्सक्राइब हुआ है। वहीं, गैर-संस्थागत निवेशकों की कैटेगरी में 3.01 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है, जबकि क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स कैटेगरी में पहले दिन 0.09 गुना दांव लगा। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशक कम से कम 1 लॉट और अधिकतम 13 लॉट के लिए दांव लगा सकते हैं। आईपीओ की एक लॉट में 25 शेयर हैं।
कंपनी ने एंकर इनवेस्टर्स से जुटाए हैं 268 करोड़ रुपये
सुदीप फार्मा ने एंकर इनवेस्टर्स से 268 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कंपनी ने 593 रुपये प्रति शेयर के दाम पर 45.27 लाख शेयर अलॉट किए हैं। SBI, ICICI प्रूडेंशियल और HDFC समेत लगभग सभी प्रमुख घरेलू डोमेस्टिक म्यूचुअल फंड्स ने हिस्सा लिया। मुकुल अग्रवाल और प्रशांत जैन जैसे दिग्गज निवेशकों ने भी आईपीओ पर दांव लगाया है।
कंपनी का बिजनेस
सुदीप फार्मा लिमिटेड की शुरुआत साल 1989 में हुई है। कंपनी फार्मास्युटिकल एक्ससिपिएंट्स, फूड-ग्रेड मिनरल्स और स्पेशियलिटी न्यूट्रीशन इंग्रेडिएट्स बनाती है। कंपनी 6 मैन्युफैक्चरिंग इकाइयां ऑपरेट करती है और इनकी कंबाइंड प्रॉडक्शन कैपेसिटी 50,000 MT है। कंपनी का कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, जिंक, पोटैशियम और सोडियम जैसे मिनरल्स में स्पेशलाइजेशन है। कंपनी फार्मा, फूड और न्यूट्रीशन सेक्टर्स में अपने व्यापक कस्टमर बेस को 200 से ज्यादा प्रॉडक्ट्स की सप्लाई करती है।





