
पहले दिन ही जमीन पर आया IPO, निवेशकों को हुआ नुकसान, GMP से मिला ‘धोखा’
Studds Accessories के आईपीओ की लिस्टिंग खराब हुई है। निवेशकों को पहले दिन ही झटका लगा है। बीएसई में कंपनी का आईपीओ 3 प्रतिशत के डिस्काउंट के बाद 570 रुपये पर लिस्ट हुआ है। वहीं, एनएसई में कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 565 रुपये पर हुई है।
Studds Accessories के आईपीओ की लिस्टिंग खराब हुई है। निवेशकों को पहले दिन ही झटका लगा है। बीएसई में कंपनी का आईपीओ 3 प्रतिशत के डिस्काउंट के बाद 570 रुपये पर लिस्ट हुआ है। वहीं, एनएसई में कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 565 रुपये पर हुई है। बता दें, कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 585 रुपये प्रति शेयर था। इस आईपीओ का लॉट साइज 25 शेयरों का बनाया गया था। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14625 रुपये का इंवेस्टमेंट करना पड़ा था।
सुस्त लिस्टिंग के बाद Studds Accessories के शेयरों में रिकवरी देखने को जरूर मिली है। लेकिन अब भी कंपनी के शेयर इश्यू प्राइस को क्रॉस नहीं कर पाए हैं।
3 दिन में 73 गुना सब्सक्रिप्शन
इस आईपीओ को तीन दिन में 73 गुना सब्सक्राइब किया गया था। रिटेल कैटगरी में आईपीओ को 22.08 गुना, क्यूआईबी सेक्शन में 159.99 गुना और एनआईआई कैटगरी में आईपीओ को 76.99 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। बता दें, यह आईपीओ एंकर निवेशकों के लिए 29 अक्टूबर 2025 को खुला था। एंकर निवेशकों से कंपनी ने 136.65 करोड़ रुपये जुटाए थे।
ग्रे मार्केट से भी मिला ‘धोखा’
Studds Accessories का आईपीओ ग्रे मार्केट में मजबूती के साथ प्रदर्शन कर रहा है। ग्रे मार्केट में यह आईपीओ 45 रुपये के जीएमपी पर ट्रेड कर रहा है। जिसकी वजह से 7.69 प्रतिशत लिस्टिंग गेन आज भी दिखा रहा था। लेकिन लिस्टिंग के दौरान पूरा खेल ही पलट गया। डिस्काउंट पर लिस्टिंग से निवेशकों को झटका लगा है।
क्या करती है कंपनी
1975 में शुरू हुई यह कंपनी हेलमेट बनाती है। कंपनी हरियाणा के फरीदाबाद से ऑपरेट होती है। टू व्हीलर्स के लिए हेलमेट के अलावा कंपनी मोटरसाइकिल के लिए एक्सेसरिज भी बनाने का काम करती है।
जून 2025 के दौरान कंपनी का कुल प्रॉफिट 20.25 करोड़ रुपये रहा है। वहीं, पहली तिमाबी में इनकम 152.01 करोड़ रुपये का था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)





