8658% का रिटर्न देने वाले स्टॉक का हो रहा 10 हिस्सों में बंटवारा, रिकॉर्ड डेट नजदीक

Tarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

Multibagger Stocks: लॉन्ग टर्म में निवेशकों को मोटा रिटर्न देने वाली कंपनी String Metaverse Ltd के शेयरों का बंटवारा होने जा रहा है। कंपनी के शेयरों को 10 हिस्सो में बांटा जाएगा। 

8658% का रिटर्न देने वाले स्टॉक का हो रहा 10 हिस्सों में बंटवारा, रिकॉर्ड डेट नजदीक

Multibagger Stocks: String Metaverse Ltd के शेयरों का बंटवारा होने जा रहा है। कंपनी ने इसकी जानकारी एक्सचेंज के साथ साझा किया है। कंपनी ने दी जानकारी में बताया है कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 10 हिस्सों में बांटा जाएगा। इस स्टॉक स्प्लिट (Stock Split News) के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया गया है। जोकि इसी महीने है।

10 हिस्सों में बंटने जा रहा है स्टॉक (String Metaverse Ltd Stock Split Record date)

शेयर बाजारों को दी जानकारी में String Metaverse Ltd ने बताया है कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 10 टुकड़ों में बांटा जाएगा। इस स्टॉक स्प्लिट के बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 1 रुपये प्रति शेयर हो जाएगा। कंपनी ने स्टॉक स्प्लिट के लिए 24 अप्रैल 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है।

पिछले एक साल में शेयरों का प्रदर्शन कैसा? (String Metaverse Ltd Share performance)

आज सोमवार को कंपनी के शेयरों में 4.95 प्रतिशत की गिरावट के बाद 79.70 रुपये के लेवल पर आ गया। इस साल अबतक कंपनी के शेयरों की कीमतों में 64 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं, एक साल में कंपनी के शेयरों का भाव 8 प्रतिशत गिरा है। कंपनी का 52 वीक हाई 324.35 रुपये और 52 वीक लो लेवल 79.70 रुपये है। String Metaverse Ltd का मार्केट कैप 927 करोड़ रुपये का है।

10 साल में यह स्टॉक 8658% चढ़ा (String Metaverse Ltd Share)

लॉन्ग टर्म में यह स्टॉक निवेशकों को मालामाल किया है। तीन साल में कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को 5512 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं, 5 साल में यह स्टॉक 3335 प्रतिशत चढ़ चुका है। बता दें, 10 साल से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 8658 प्रतिशत का फायदा हुआ है।

कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी कितनी? (String Metaverse Ltd Shareholdings)

इस कंपनी में प्रमोटर्स के पास 81.79 प्रतिशत हिस्सा है। वहीं, पब्लिक के पास 18.21 प्रतिशत हिस्सा है। जून और सितंबर तिमाही के दौरान कंपनी के शेयरहोल्डिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

बीएसई के डाटा के अनुसार String Metaverse Ltd ने एक बार भी निवेशकों को बोनस शेयर नहीं दिया है। ना ही कंपनी ने निवेशकों को डिविडेंड दिया है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें। लाइव हिन्दुस्तान यहां प्रस्तुत जानकारी के आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,